लाइव न्यूज़ :

Viral Video: छात्रा के बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा, पुलिस हुई बर्बर, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 25, 2024 12:29 IST

तेलंगाना की दो महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रही एक छात्रा को प्रताड़ित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना में पुलिसकर्मियों द्वारा छात्रा को प्रताड़ित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल वीडियो में स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मी एक छात्रा का बाल पकड़कर घसीटते हुए ले जा रही हैंपीड़ित छात्रा एबीवीपी से जुड़ी है और पीजेटीएसएयू में विरोध प्रदर्शन कर रही थी

हैदराबाद: तेलंगाना की दो महिला पुलिसकर्मियों द्वारा विरोध प्रदर्शन कर रही एक छात्रा को प्रताड़ित करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह वीडियो बीते बुधवार का है, जिसमें महिला पुलिसकर्मी स्कूटी पर बैठकर एक छात्रा का बाल पकड़कर घसीटते हुए ले जा रही हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पीड़ित छात्रा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़ी है और वह बुधवार को प्रोफेसर जयशंकर तेलंगाना राज्य कृषि विश्वविद्यालय (पीजेटीएसएयू) में विरोध प्रदर्शन कर रही थी।

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाई रहा है कि स्कूटी पर सवार दो महिला पुलिसकर्मी उस छात्रा के साथ बेहद सख्ती करती नजर आ रही हैं। स्कूटी सवार महिला पुलिसकर्मियों में से  पीछे सवार महिला पुलिस उसके बाल पकड़कर खींच रही है, जिससे लड़की सड़क पर गिर जाती है और चोट लगने के करण रोने लगती है।

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के कारण लोगों में आक्रोश फैल गया और लोग महिला पुलिसर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रह हैं। वहीं दूसरी ओर घटना के संबंध में राजेंद्रनगर पुलिस की ओर से स्पष्टीकरण जारी किया गया है, जिसमें कहा गया कि दोनों महिला कांस्टेबलों ने अनजाने में उस कार्रवाई को किया था। पुलिसकर्मी छात्रा के बाल नहीं बल्कि हाथ पकड़ना चाहती थीं।

जेंद्रनगर पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक नागेंद्र बाबू ने कहा, "एबीवीपी के छात्र कृषि विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस वहां पहुंची और उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की। एक महिला छात्रा ने भागने की कोशिश की और इसी बीच दो महिला पुलिसकर्मियों ने उसका हाथ पकड़ने की कोशिश करते हुए उसके बाल पकड़ लिए। यह पुलिसकर्मियों द्वारा जानबूझकर नहीं किया गया था।"

वहीं इस वीडियो के संबंध में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की महिला एमएलसी और पूर्व मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी कल्वकुंतला कविता ने पुलिसकर्मियों के बर्बरता पर गंभीर चिंता जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की।

बीआरएस नेता के कविता ने कहा, "तेलंगाना पुलिस से जुड़ी हालिया घटना बेहद चिंताजनक और अस्वीकार्य है। एक शांतिपूर्ण छात्र प्रदर्शनकारी को घसीटना और प्रदर्शनकारी पर अभद्र व्यवहार करना पुलिस द्वारा ऐसी आक्रामक रणनीति की आवश्यकता पर गंभीर सवाल उठाता है।"

इसके साथ के कविता ने यह भी कहा कि तेलंगाना पुलिस पीड़िच छात्रा से माफी की मांगे और इस मामले का संज्ञान राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग लेकर जांच कराये।

टॅग्स :वायरल वीडियोतेलंगानाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो