लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो में अब कांवड़ियों के डांस का वीडियो हुआ वायरल, डीएमआरसी ने कही ये बात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2023 10:09 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कावड़िएं दिल्ली मेट्रो में तेज संगीत पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली: हर साल होने वाली कांवर यात्रा पूरे उत्साह के साथ एक बार फिर शुरू हो गई है। देश भर के लाखों भक्त इसमें हिस्सा लेते हैं। नंगे पैर चलते और पवित्र जल ले जाते लोगों की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। वायरल हुई एक अन्य घटना में, कांवरियों के एक समूह को दिल्ली मेट्रो के एक कोच में भगवान शिव को समर्पित एक गीत पर तेज संगीत बजाते हुए नृत्य करते देखा गया है।

यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और कई लोग इसे शेयर कर रहे हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जब दूसरे यात्री अपनी सीट पर बैठे हैं तो कुछ लड़के सेल्फी ले रहे हैं और डांस कर रहे हैं। लड़के नंगे पैर खड़े हैं और तेज़ संगीत पर नाच रहे हैं। उनमें से कुछ तो अपने बालों को हवा में लहरा रहे हैं और सेल्फी ले रहे हैं।

ट्विटर यूजर पंकज उपाध्याय ने वीडियो अपलोड करते हुए लिखा, 'अब यह दिल्ली मेट्रो में कांवरिया डांस है।' इसे लेकर कुछ यूजर्स ने नारजगी जताई है और कहा है कि मेट्रो में ऐसा नहीं होना चाहिए। वहीं दिल्ली मेट्रो ने भी इस पर एक बयान जारी किया है।

डीएमआरसी के बयान में कहा गया है, 'हम अपने यात्रियों से मेट्रो से यात्रा करते समय अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने का अनुरोध करते हैं।' इसमें आगे कहा गया है, 'सभी यात्रियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि उनके व्यवहार से साथी यात्रियों को कोई असुविधा न हो। ऐसी गतिविधि का पता लगाने के लिए डीएमआरसी के दस्ते नियमित रूप से पूरे नेटवर्क में यात्रा करते हैं।'

बताते चलें कि अपलोड होने के बाद से यह वीडियो सैकड़ों व्यूज के साथ वायरल हो गया है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी