लाइव न्यूज़ :

मुंबई: लोकल ट्रेन के पहिए के नीचे आया 1 यात्री, मौजूद लोगों ने बचाने के लिए की भरपूर कोशिश, देखें वीडियो

By आकाश चौरसिया | Updated: February 8, 2024 16:10 IST

वीडियो में दिख रहे लोग एक लोकल ट्रेन के मोटरमैन केबिन के पास लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ है, जबकि एक दूसरे समूह को कतार में खड़े होकर एक यात्री को बचाने की कोशिश करने के साथ रेलवे कोच को किनारे करते देखा जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देनवी मुंबई में एक ट्रेन के नीचे यात्री फंस गया था यात्रियों ने उस लोकल ट्रेन के एक हिस्से को हाथ से धक्का दियासोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देने के साथ इसे शेयर कर रहे हैं

मुंबई: नवी मुंबई में एक यात्री ट्रेन के पहिए के नीचे आकर फंस गया। इस कारण स्टेशन पर यात्रा करने वाले सभी यात्री उसे बाहर निकालने के लिए कोशिश करते दिखे। यात्रियों ने उस लोकल ट्रेन के एक हिस्से को हाथ से धक्का दिया, लेकिन इतने वजनी ट्रेन उनसे नहीं हिली। यह नजारा महाराष्ट्र के नवी मुंबई के वाशी स्टेशन का है।

इस वीडियो के सामने आने से सोशल मीडिया पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं और बहुत पसंद भी कर रहे हैं। सामने आए वीडियो को स्टेशन पर मौजूद लोगों ने शेयर किया है। वीडियो में दिख रहे लोग एक लोकल ट्रेन के मोटरमैन केबिन के पास लोगों का एक समूह इकट्ठा हुआ है, जबकि एक दूसरे समूह को कतार में खड़े होकर एक यात्री को बचाने की कोशिश करने के साथ रेलवे कोच को किनारे करते देखा जा सकता है। नीचे फंसा हुआ, यह घटना तब हुई जब एक व्यक्ति को पनवेल जाने वाली लोकल ट्रेन के नीचे फंसा हुआ पाया गया।     

  

रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय रेलवे ने घटना के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि वह व्यक्ति कैसे फंस गया था। रेलवे ने इस घटना को फंसे हुए यात्री द्वारा किया गए ट्रैक पर अतिक्रमण बताया। इसने यात्रियों को अपनी सुरक्षा के लिए रेलवे स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज और अंडरपास का उपयोग करने के लिए भी सचेत किया।

हाल में मंगलवार दोपहर दादर स्टेशन पर अंबरनाथ-सीएसएमटी फास्ट लोकल ट्रेन को सबसे अप्रत्याशित कारण से रद्द कर दिया गया था। हालांकि, मध्य रेलवे अधिकारियों ने दावा किया कि पुरानी तकनीकी से चल रही ट्रेन के कारणों से हुआ था, जिसके बारे में उन्होंने अधिक विस्तार से नहीं बताया। इसके चलते दादर स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्ररेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो