लाइव न्यूज़ :

इस महिला ने साड़ी पहनकर किया टाइगर श्रॉफ के जैसा बैक फ्लिप स्टंट, वीडियो देखने के बाद दंग रह गए लोग

By स्वाति सिंह | Updated: December 2, 2020 14:49 IST

अंतरराष्ट्रीय योग गोल्ड मेडलिस्ट मिली सरकार ने साड़ी में समसॉल्ट जैसी कलाबाजी दिखाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है और लोग उसकी इस कलाबाजी के कायल हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसाड़ी पहने एक महिला के लगातार कई बैकफ्लिप करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैये महिला इंटरनेशनल योग गोल्ड मेडलिस्ट मिली सरकार हैं

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक महिला बैकफ्लिप या समसॉल्ट कर रही है। दरअसल, अंतरराष्ट्रीय योग गोल्ड मेडलिस्ट मिली सरकार (Mili Sarkar) ने साड़ी में समसॉल्ट जैसी कलाबाजी दिखाकर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। साड़ी में स्टंट करती मिली सरकार का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसके वीडियो के वायरल होने से लोग इस कलाबाजी के कायल हो गए हैं। 

वीडियो ट्विटर यूजर आकाश रानिसन ने शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'महिलाएं वह सब कुछ कर सकती हैं जो पुरुष कर सकते हैं…और वो इसे बेहतर भी करती हैं। वे कई ऐसे काम भी कर सकते हैं जो पुरुष नहीं कर सकते। मिलिए मिली सरकार से, जिसकी साड़ी में बैकफ्लिप इंटरनेट पर रिकॉर्ड बना रही है। वो टैलेंट का पावरहाउस हैं।'

इससे पहले सितंबर महीने में साड़ी नें हूप डांस करने का दिल्ली से एक दिलचस्प वीडियो वायरल हुआ था। उस वीडियो ने न सिर्फ लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था, बल्कि दूसरी महिलाओं को साड़ी पहनने के लिए प्रेरित भी किया था। पारंपरिक पोशाक में शानदार फ्रंट फ्लिप करते हुए नेशनल गोल्ड मेडलिस्ट जिम्नास्ट पारुल अरोड़ा का वीडियो भी वायरल हुआ था। इससे भी पहले एक महिला का धीमी गति में आसानी से हवा में छलांग लगाने का वीडियो इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर चुका है।  

टॅग्स :वायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी