लाइव न्यूज़ :

वीडियोः बिना किसी डर और झिझक के मेट्रो स्टेशन के अंदर पेशाब करने लगा शख्स, वायरल वीडियो पर डीएमआरसी ने दी प्रतिक्रिया

By अनिल शर्मा | Updated: November 7, 2022 12:48 IST

बताया जा रहा है कि वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन का है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसका खुलासा नहीं हुआ है।वीडियो को संजीव बब्बर नाम के एक ट्विटर यूजर ने साझा किया है।

Open in App
ठळक मुद्दे वीडियो में पेशाब कर रहा शख्स नशे की हालत में लग रहा है।दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस वीडियो का संज्ञान ले लिया है।

नई दिल्लीः एक तरफ जहां दिल्ली मेट्रो स्टेशन अपने साफ-सफाई के लिए जाना जाता है, वहीं इस बीच एक शख्स के मेट्रो स्टेशन के अंदर पेशाब करने का वीडियो सामने आया है।  वीडियो में शख्स प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर मेट्रो की पटरी पर पेशाब कर रहा है। वीडियो बनानेवाला शख्स  उसको ऐसा करने पर टोकता है जिस पर शख्स कहता है कि ज्यादा हो गया था...।

बताया जा रहा है कि वीडियो दिल्ली के मालवीय नगर मेट्रो स्टेशन का है। हालांकि यह वीडियो कब का है, इसका खुलासा नहीं हुआ है।वीडियो को संजीव बब्बर नाम के एक ट्विटर यूजर ने साझा किया है। यूजर ने वीडियो के साथ दिल्ली सीएमओ और डीएमआरसी को टैग किया है। इसे साझा करते हुए उसने लिखा- "शायद ये दिल्ली मेट्रो में यह पहली बार हुआ हो"।

 वीडियो में पेशाब कर रहा शख्स नशे की हालत में लग रहा है। वीडियो बनाने वाले ने जब पूछा कि तुम यहां क्यों पेशाब कर रहे हो? इस पर युवक अपने हाथों से इशारा करते हुए कहता है कि हो गया...ज्यादा हो गया था। वीडियो की तारीख स्पष्ट नहीं है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने इस वीडियो का संज्ञान ले लिया है।

वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने कहा कि "यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे मेट्रो स्टेशन के अंदर सफाई बनाए रखने में मदद करें। यात्रियों के उपयोग के लिए स्टेशन पर शौचालय उपलब्ध कराए गए हैं।"

अधिकारी ने कहा कि अगर ऐसी कोई गतिविधि देखी जाती है, तो यात्री निकटतम डीएमआरसी अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं या हमारे 24×7 हेल्पलाइन नंबर 155370 या सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर 155655 पर संपर्क कर सकते हैं ताकि तत्काल कार्रवाई की जा सके।

टॅग्स :मेट्रोदिल्ली मेट्रोवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो