लाइव न्यूज़ :

विजिटर बुक में नकल कर लिखते दिखे हिमंत बिस्वा सरमा, वीडियो वायरल होने पर कहा- मैं स्वीकार करता हूं कि...

By अनिल शर्मा | Updated: April 5, 2023 10:17 IST

हिमंत के इस वीडियो को ट्विटर यूजर रोशन राय ने शेयर किया है। उसने साझा करते हुए लिखा- ''असम के सीएम जो कि विजिटर बुक में एक पैराग्राफ बिना कॉपी किए हुए नहीं लिख सकते।''

Open in App
ठळक मुद्देइस वीडियो के सामने आने के बाद असम के मुख्यमंत्री की काफी आलोचना हो रही है। इस वायरल वीडियो पर हिमंत बिस्वा सरमा ने प्रतिक्रिया दी है।मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं स्वीकार करता हूं कि मुझे अंग्रेजी और हिंदी अच्छे से नहीं आती है।

गुवाहाटीः असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया है जिसमें वह नोटबुक से नकल कर विजिटर बुक में लिखते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद असम के मुख्यमंत्री की काफी आलोचना हो रही है। कइयों ने उन्हें अनपढ़ सीएम तक कह डाला।

अब इस वायरल वीडियो पर हिमंत बिस्वा सरमा की प्रतिक्रिया सामने आई है। वीडियो को रीट्वीट करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे अंग्रेजी अच्छे से नहीं आती है। दरअसल 4 अप्रैल को मुख्यमंत्री एक स्कूल में गए थे जहां उन्हें विजिटर बुक में अपने अनुवभ दर्ज करने के लिए कहा गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हिमंत विजिटर बुक में सामने रखी एक नोटबुक से नकल कर लिखते हैं। ट्विटर यूजर रोशन राय ने ट्वीट करके लिखा, ''असम के सीएम जो कि विजिटर बुक में एक पैराग्राफ बिना कॉपी किए हुए नहीं लिख सकते।''

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि मैं एक असमिया माध्यम के स्कूल में गया और अपने विनम्र तरीके से हिंदी और अंग्रेजी सीखने की पूरी कोशिश कर रहा हूं। मैं यह स्वीकार करता हूं कि मुझे अंग्रेजी और हिंदी अच्छे से नहीं आती है। और मुझे यह स्वीकार करने में कोई हिचकिचाहट नहीं है।

 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माअसमवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो