लाइव न्यूज़ :

Video: दिल्ली मेट्रो में 2 यात्रियों के बीच झगड़े का वीडियो हुआ वायरल, हफ्ते में दूसरी घटना आई सामने

By आजाद खान | Updated: June 28, 2023 20:01 IST

दिल्ली मेट्रो में बढ़ती घटनाओं के बीच डीएमआरसी ने बयान जारी कर कहा था कि यात्री इस तरीके की कोई भी हरकत न करें जिससे अन्य यात्री को परेशानी हो।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है। इस बार मेट्रो में दो लोगों के बीच झगड़ा होता दिख रहा है। इससे पहले एक जोड़े और दो महिलाओं के बीच के बहस का वीडियो वायरल हुआ था।

Viral Video:  इंटरनेट पर दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें चलती ट्रेन में दो लोगों को लड़ते हुए देखा गया है। हालांकि दोनों के बीच लड़ाई इतनी जबरदस्त थी की इससे अन्य यात्रियों को भी परेशानी हो रही थी। वीडियो में एक दोनों यात्रियों को एक दूसरे को घसीटते हुए भी देखा गया है और वहां मौजूद लोग घटना को होने दे रहे थे। 

वायलर वीडियो में हाथापाई के बीच एक स्टेशन पर ट्रेन रूकती है और दोनों लड़ रहे यात्रियों में से एक नीचे उतर जाता है और फिर मामला शांत हो जाता है। यात्री के स्टेशन पर उतर जाने के बाद वीडियो भी रिकॉर्ड होना बंद हो जाता है और इस तरीके से ट्रेन में एक और घटना सामने आता है। 

क्या दिखा वीडियो में 

जारी वीडियो में यह देखा गया है कि दो यात्री चलती ट्रेन में हाथापाई और धक्कामुक्की कर रहे है। इस बीच एक स्टेशन आता है एक लड़ रहा यात्री नीचे उतर जाता है। यात्रियों में से एक जो वहां मौजूद था, इस घटना का वीडियो बना लेता है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देख इंटरनेट यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे है। यह घटना उस वक्त हुई है जब मेट्रो राजा नाहर सिंह (जिसे पहले बल्लभगढ़ के नाम से जाना जाता था) और कश्मीर गेट स्टेशनों के बीच चल रही थी।

इस हफ्ते भी हुई थी एक और घटना

बता दें कि इसी हफ्ते एक और घटना घटी थी जिसमें दिल्ली मेट्रो के अंदर एक जोड़े और दो महिलाओं के बीच तीखी बहस हो गई थी। इस घटना का भी वीडियो खूब वायरल हुआ था और इस पर भी लोगों की जमकर प्रतिक्रिया सामने आई थी। वीडियो में महिलाओं को जोड़े को "बेशर्म" कहते हुए सुना गया था जिसके बाद उनकी बीच बहस शुरू हुई थी। 

उधर दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने बयान जारी कर यह कहा है यात्री किसी किस्म की अश्लील गतिविधियों में शामिल न हो और उनके द्वारा ऐसा न करने का आग्रह भी किया है। यही नहीं ऐसी घटनाओं की तुरंत मेट्रो कर्मचारियों या केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को रिपोर्ट करने को कहा है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोदिल्ली मेट्रो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी