लाइव न्यूज़ :

Video: देर से क्लिनिक का दरवाजा खोलने पर मरीज के परिजनों ने कर दी डॉक्टर की पिटाई, देखें वीडियो

By रुस्तम राणा | Updated: September 11, 2022 16:41 IST

शिकायत के अनुसार, गायकवाड़ अपने परिवार के साथ रात का खाना खा रहे थे, तभी उनके दरवाजे पर जोरदार दस्तक हुई। दरवाजा खोलने में देरी के बाद, लोगों ने उसकी खिड़की का शीशा तोड़ दिया। जब डॉक्टर ने दरवाजा खोला तो मरीज के परिजनों ने मारपीट शुरू कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे मालेगांव पुलिस ने डॉक्टर से मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कियाघटना में न केवल डॉक्टर की पिटाई हुई, बल्कि लोगों ने डॉक्टर के बेटे को भी पीटा

Viral Video:महाराष्ट्र के बारामती में एक क्लिनिक के डॉक्टर की मरीज के परिजनों ने जमकर पिटाई कर दी। इसमें डॉक्टर का कसूर बस इतना था कि उसने अपने क्लिनिक का दरवाजा देर से खोला। इस घटना में न केवल डॉक्टर की पिटाई हुई, बल्कि मरीज संग आए लोगों ने डॉक्टर के बेटे पर भी हाथ छोड़ दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

वीडियो में लाल टी-शर्ट पहना डॉक्टर अपनी लुंगी संभालते हुए दरवाजा खोलता है। दरवाजे से पहले दो लोग अंदर आते हैं। इसके बाद जब अन्य दो लोग आते हैं तो वे डॉक्टर के साथ आते ही मारपीट करना शुरू कर देते हैं। जबकि पहले दो लोग जो अंदर आए थे वह दूसरे दरवाजे को खोलते हैं और डॉक्टर के बेटे को पीटने लगते हैं। कमरे में महिलाएं इस घटना को देखकर चीखने लगती हैं। इस हाथापाई को आप सीसीटीवी फुटेज में साफ देख सकते हैं।  

शिकायत के अनुसार, गायकवाड़ अपने परिवार के साथ रात का खाना खा रहे थे, तभी उनके दरवाजे पर जोरदार दस्तक हुई। दरवाजा खोलने में देरी के बाद, लोगों ने उसकी खिड़की का शीशा तोड़ दिया। जब डॉक्टर ने आखिरकार दरवाजा खोला, तो आनंद उर्फ अनिल जगताप, विश्वजीत जगताप, अशोक जगताप और भूषण जगताप थोड़ी देर के लिए दहलीज पर उनके घर में घुस आए और उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मालेगांव पुलिस ने डॉक्टर से मारपीट के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और शिकायत की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :वायरल वीडियोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO