लाइव न्यूज़ :

वीडियो: गुरुग्राम में 22 किमी तक पीछा करने के के बाद पकड़े गए गौ तस्कर, बचने के लिए चलती गाड़ी से गायों को फेंका

By विनीत कुमार | Updated: April 10, 2022 11:44 IST

दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। यहां करीब 22 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद 5 गौ तस्करों को पकड़ा गया है। वीडियो में ये तस्कर चलती गाड़ी से गायों को भी फेंकते नजर आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली से गुरुग्राम में दाखिल होने के दौरान चेकिंग के लिए रोकने पर तस्करों ने बढ़ाई गाड़ी की स्पीड।इसके बाद पीछा शुरू हुआ और 22 किमी तक ये सबकुछ चलता रहा, इसका वीडियो भी सामने आया है।वीडियो में ट्रक से भाग रहे पशु तस्कर बीच-बीच में गायों को सड़क पर फेंकते नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली के पास गुरुग्राम से पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों को 22 किमी तक तेजी से पीछा करने के बाद पकड़ा गया। इस दौरान जिस ट्रक में तस्कर सवार थे और भागने की कोशिश कर रहे थे, उसका टायर भी क्षतिग्रस्त हो गया। यही नहीं, तस्करों ने भागने के दौरान बीच रास्ते में गायों को बाहर सड़क पर भी फेंका ताकि खुद को बचा सकें।

अधिकारियों ने गुरुग्राम के साइबर सिटी इलाके में शनिवार तड़के हुए अभियान का ब्योरा देते हुए बताया कि गौ-तस्करों के पास से कुछ देशी बंदूकें और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं।

दिल्ली से गुरुग्राम में दाखिल होने के दौरान हुआ शक

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली से गुरुग्राम में दाखिल होने के दौरान ट्रक को रोकने का इशारा किया गया था। ऐसे में तस्करों ने वाहन की गति तेज कर दी। इसके बाद इसका पीछा शुरू हुआ। इस दौरान गोरक्षकों द्वारा ट्रक का टायर पंचर किए जाने हो जाने के बावजूद आरोपी तस्कर तेज गति से उसे चलाते रहे।

22 किमी तक पीछा किए जाने के दौरान, कई जगहों पर तस्करों ने तस्करी की गायों को चलती गाड़ी से बाहर फेंकां ताकि गौरक्षकों का ध्यान भटकाया जा सके।

एनडीटीवी के अनुसार एक गौरक्षक अशोक ने बताया, 'इन गौ तस्करों को 22 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा गया। इनके वाहन से अवैध हथियार और गोलियां भी बरामद की गईं। गुरुग्राम पुलिस की एक टीम ने गौ तस्करों को गिरफ्तार किया है।'

यह पहली बार नहीं है जब गुरुग्राम में गौतस्कर पकड़े गए हैं। बता दें कि हरियाणा सरकार ने गाय की तस्करी के खिलाफ सख्त कानून बनाए हैं और गायों की सुरक्षा के लिए एक आयोग भी बनाया गया है। हालांकि इन सबके बावजूद राज्य में पशु तस्करी बढ़ रही है।

टॅग्स :गुरुग्रामवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'