लाइव न्यूज़ :

कोरोना शिविर में कांग्रेस विधायक ने डॉक्‍टरों के पैर छूकर दिया धन्यवाद, वीडियो हुआ वायरल

By स्वाति सिंह | Updated: April 23, 2020 20:57 IST

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंधु की गुरुवार को यहां कोविड-19 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने विधानसभा परिसर में एक विशेष शिविर में मुख्यमंत्री और अन्य से नमूने एकत्र किए।

Open in App
ठळक मुद्देपुडुचेरी के मुख्यमंत्री, मंत्रियों की कोविड-19 की जांच की गईविधायक टी जयमूर्ति ने जांच के लिए नमूने ले रहे डॉक्टर और उनके समूह के स्वास्थ्यकर्मियों के पैर छूकर उन्हें धन्यवाद दिया।

पुडुचेरी: पुडुचेरी विधानसभा के बाहर आयोजित कोविड-19 शिविर में सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायक टी जयमूर्ति ने जांच के लिए नमूने ले रहे डॉक्टर और उनके समूह के स्वास्थ्यकर्मियों के पैर छूकर उन्हें धन्यवाद दिया। मालूम हो कि गुरुवार (23 अप्रैल) को कोविड-19 जांच के लिए मुख्यमंत्री, मंत्रियों, विधानसभा अध्यक्ष और अन्य विधायकों के लार के नमूने एकत्र किए गए।

यहां स्वास्थ्य विभाग ने परिसर में कमेटी हॉल में जनप्रतिनिधियों के कोविड-19 संक्रमण के जांच के लिए नमूने लेने की व्यवस्था की थी। इस दौरान जयमूर्ति ने डॉक्टर के पैर छूकर कहा, “आप लोगों के लिए भगवान स्वरुप हो और आपकी सेवा की बहुत आवश्यकता है।” इसके बाद यह विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी, उनके मंत्रिमंडल के मंत्रियों और विधानसभा अध्यक्ष वी पी शिवकोलुंधु की गुरुवार को यहां कोविड-19 की जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक टीम ने विधानसभा परिसर में एक विशेष शिविर में मुख्यमंत्री और अन्य से नमूने एकत्र किए। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि पुडुचेरी के दो सांसदों की भी जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने कहा कि जांच रिपोर्ट शुक्रवार को आएगी। 

बता दें कि संघ शासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले दस दिन में कोरोना वायरस का एक भी मामला सामने नहीं आया है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण सेवा सचिव प्रशांत कुमार पांडा ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया कि पुडुचेरी में महामारी या संक्रमण सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला है। उन्होंने कहा कि लोगों ने अनुशासित होकर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर प्रशासन के कामकाज में सहयोग दिया जिसके कारण संक्रमण सामुदायिक स्तर पर नहीं फैला। यहां स्थित इंदिरा गांधी सरकारी चिकित्सा कालेज एवं अस्पताल में कोविड-19 के केवल तीन मरीज थे। इससे पहले चार मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए थे जिन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। पांडा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर निगरानी कर रहे हैं। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो