लाइव न्यूज़ :

VIDEO: मंगलसूत्र लेकर खड़ा था दूल्हा, दुल्हन ने ऐन मौके पर किया इनकार; शादी छोड़ बॉयफ्रेंड संग निकली बाहर

By अंजली चौहान | Updated: May 25, 2025 09:46 IST

Karnataka Video: कर्नाटक के हासन में एक दुल्हन ने अपनी शादी समारोह से बाहर निकलकर दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया।

Open in App

Karnataka Video: कर्नाटक के हासन इलाके में एक दिलचस्प मामला देखने को मिला, जहां दुल्हन ने शादी से मंडप में ही शादी से इनकार कर दिया। शादी समारोह में इस कारनामे से हलचल मच गई सभी हैरान रह गए। लेकिन दुल्हन पुलिस सुरक्षा में अपनी शादी से बाहर चली गई। 

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन और दूल्हा एक साथ खड़े है कि तभी कुछ ही देर में दुल्हन पुलिस के साथ बाहर निकलती नजर आ रही है। बताया जा रहा है कि दूल्हे द्वारा दुल्हन के गले में मंगलसूत्र बांधने से ठीक पहले उसने कबूल किया कि वह किसी और से प्यार करती है और इसलिए वह शादी की रस्में नहीं निभा सकती। इस हाई-वोल्टेज ड्रामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

दुल्हन की पहचान पल्लवी और दूल्हे की पहचान वेणुगोपाल के रूप में हुई है और यह घटना श्री आदिचुंचनगिरी कल्याण मंडप में हुई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों स्टेज पर हैं और वेणुगोपाल हाथ में मंगलसूत्र लिए पल्लवी को कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं और उनके रिश्तेदार उनके बगल में खड़े हैं। एक अन्य वीडियो में पल्लवी अपने प्रेमी का हाथ थामे और चेहरा ढके हुए समारोह स्थल से बाहर निकलती दिखाई दे रही है। उसका प्रेमी उसे बाहर खड़ी कार तक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद दोनों कार में समारोह स्थल से निकल जाते हैं।

पल्लवी स्नातकोत्तर हैं और वेणुगोपाल जी सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। इस कार्यक्रम में दोनों पक्षों के सैकड़ों मेहमान शामिल हुए थे, लेकिन अचानक इसे रद्द कर दिया गया।

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडियाकर्नाटकPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी