लाइव न्यूज़ :

Video: मास्क लगाए बिना कुर्सी पर बिठाकर लाए जाने पर मृत शख्स को उसके ही अंतिम संस्कार में किया गया बैन

By अनुराग आनंद | Updated: December 4, 2020 15:32 IST

रिपोर्ट में बताया गया है कि डिएगो मार्टिन में एक शव को ताबूत की बजाय कुर्सी पर चर्च लाने पर उसे अपने ही अंतिम संस्कार में बैन कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्दे29 वर्षीय चे लुईस की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उनके परिजन शव को कॉफिन के बजाय कुर्सी पर बिठाकर चर्च ले गए, जहां उन्हें रोक दिया गया।

नई दिल्ली: इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को साझा कर दावा किया जा रहा है कि मास्क लगाए बिना कुर्सी पर बिठाकर अंतिम संस्कार के लिए लाए जाने पर मृत शख्स को उसके ही अंतिम संस्कार में ले जाने से रोक दिया गया है। 

इस दावे की पड़ताल करने पर www.mirror.co.uk/ वेबसाइट पर एक खबर मिली है। जिसमें बताया गया है कि यह घटना त्रिनिदाद एंड टोबैगो के डिएगो मार्टिन नाम के जगह की है।

रिपोर्ट में बताया गया है कि डिएगो मार्टिन में एक शव को ताबूत की बजाय कुर्सी पर चर्च लाने पर उसे अपने ही अंतिम संस्कार में बैन कर दिया गया। बता दें कि 29 वर्षीय चे लुईस की उनके घर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

चे के अलावा उनके 54 साल के पिता एडेल लुईस की भी गोली लगने से मौत हुई थी। इसके बार चे के परिजनों ने उसके शव को सफेद पैंट, पिंक ब्लैजर, और टाई पहनाया। इसके बाद कुर्सी पर बिठाकर उसके शव को चर्च लाया गया जहां शव को चर्च के अंदर नहीं जाने दिया जाने लगा। 

इस संबंध में चर्च ने कहा कि शव को कॉफिन के बजाय कुर्सी पर बिठाकर लाया गया था, जो सही तरीका नहीं है। ऐसे में परिजनों से कहा गया कि पहले शव को कॉफिन में बंद कर लाएं फिर तब एंट्री दी जाएगी। 

वहीं, कई लोगों ने कुर्सी पर बिठाकर लाए गए शख्स के मुंह पर मास्क नहीं होने पर इस बात को लेकर भी चे को भला-बुरा कहा था। चे के जनाजे को इस तरह से लाए जाने को लेकर कथित तौर पर चर्च के स्टाफ द्वारा उसे अंदर जाने से रोक दिया गया।  

टॅग्स :वायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप