लाइव न्यूज़ :

VIDEO: डीके शिवकुमार के कार्यक्रम में ANI के रिपोर्टर ने PTI की महिला पत्रकार को थप्पड़ मारे और गालियां दीं, वीडियो वायरल

By रुस्तम राणा | Updated: March 28, 2024 18:42 IST

पुरुष पत्रकार द्वारा महिला पत्रकार को दो थप्पड़ मारने का वीडियो पीटीआई ने एक ट्वीट में साझा किया था। इस घटना की पीटीआई ने कड़ी निंदा की और कहा कि संगठन अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएगा।

Open in App

नई दिल्ली: गुरुवार को कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के एक प्रेस कार्यक्रम के दौरान समाचार एजेंसी एएनआई (एशियन न्यूज इंटरनेशनल) के एक पुरुष पत्रकार ने समाचार एजेंसी पीटीआई (प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया) की एक महिला पत्रकार को थप्पड़ मारा और कथित तौर पर गालियां दीं।

पुरुष पत्रकार द्वारा महिला पत्रकार को दो थप्पड़ मारने का वीडियो पीटीआई ने एक ट्वीट में साझा किया था। इस घटना की पीटीआई ने कड़ी निंदा की और कहा कि संगठन अपने कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाएगा। पीटीआई के मुताबिक, यह घटना बेंगलुरु में एक प्रेस इवेंट में हुई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पुरुष रिपोर्टर तीखी बहस के बाद महिला रिपोर्टर को दो थप्पड़ मार देता है।

पुरुष पत्रकार की हरकत से हैरान आसपास के लोग रिपोर्टर से भिड़ गए और उसे रोक दिया, जबकि महिला पत्रकार हैरान रह गई। वहीं घटना का संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य खुशबू सुंदर ने एनएनआई से पत्रकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मैं उस पुरुष पत्रकार के व्यवहार की कड़ी निंदा करती हूं जो आज बेंगलुरु में पीटीआई की महिला पत्रकार के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया है। मैं चाहती हूं कि स्मिता प्रकाश (एएनआई की प्रमुख) तुरंत कार्रवाई करें।"

 

टॅग्स :वायरल वीडियोDK Shivakumarबेंगलुरुकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो