लाइव न्यूज़ :

जवानों की तरह यूनिफॉर्म पहन बच्चे ने किया सैल्यूट, सोशल मीडिया पर दिल को छू रहा है क्यूट वीडियो

By स्वाति सिंह | Updated: November 15, 2020 21:21 IST

आईटीबीपी ने इस बालक को सम्मानित किया है। बालक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बालक जवानों के साथ सैल्यूट करता हुआ नजर आ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबालक नवांग नामग्याल ने आईटीबीपी जवानों को सैल्यूट किया। इस दौरान उसका जोश और जज्बा देखने लायक है।

लद्दाख: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हुआ है। वायरल होते इस वीडियो को देख आप भी कहेंगे कि देशभक्ति उम्र की मोहताज नहीं होती।

दरअसल, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के लद्दाख के चुशूल गांव के पास स्थित एक आईटीबीपी कैंप में स्थानीय बालक नवांग नामग्याल ने आईटीबीपी जवानों को सैल्यूट किया। जिस अंदाज में छोटे बच्चे ने सैल्यूट किया है उसका वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान उसका जोश और जज्बा देखने लायक है।

आईटीबीपी ने इस बालक को सम्मानित किया है। बालक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बालक जवानों के साथ सैल्यूट करता हुआ नजर आ रहा है। आईटीबीपी ने इस वीडियो को जारी किया है और कहा है कि नवांग को स्थानीय बटालियन ने सम्मानित किया है।

बता दें कि पिछले महीने भी नवांग का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह आईटीबीपी के जवानों को सुबह शारीरिक अभ्यास सत्र के दौरान सैल्यूट करता हुआ नजर आया था। उस वीडियो को बहुत पसंद किया गया था। इस नवीनतम वीडियो में नवांग ने आईटीबीपी की कॉम्बैट ड्रेस पहनी है और वह जवानों को सैल्यूट करता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो वायरल हो गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो