लाइव न्यूज़ :

वीडियो: 22 फुट लंबे खतरनाक अजगर ने 54 साल की बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार- निगला जिंदा, लोगों ने पेट काटा तो मिली लाश

By आजाद खान | Updated: October 26, 2022 19:26 IST

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला हर रोज की तरह घटना के दिन भी रबर के बागान में रबर इकट्ठा करने गई थी। लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी तो घर वालों को उनकी चिंता हुई।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक इंडोनेशियाई महिला का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में यह देखा गया है कि एक अजगर के पेटे से मृत बुजुर्ग महिला को बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अजगर ने महिला को निगल लिया था जिस कारण लोगों ने उसे मार दिया है।

Viral Video:सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है कि जिसमें एक अजगर द्वारा एक बुजुर्ज महिला को निगल लेने का मामला सामने आया है। वीडियो में देखा गया है कि कैसे इलाके के लोग उस अजगर को मारते है और उसके पेट को चीर कर मृत बुजुर्ग महिला को बाहर निकालते है। 

इस घटना के कई वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें अजगर को मारते और दूसरे वीडियो में उसे काट कर बुजुर्ग महिला को बाहर निकालते हुए देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोग काफी चर्चा भी कर रहे है। 

क्या दिख रहा है वीडियो में 

इंडोनेशिया के इस वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि एक 22 फुट लंबे अजगर ने 54 साल की एक इंडोनेशियाई बुजुर्ग महिला को निगल लेता है। ऐसे में लोगों को जब इसकी खबर मिलती है तो वे इस अजगर को मारते है और फिर उसके पेट को चीरते है। 

कई और वीडियो में यह देखा गया है कि लोग अजगर को चीर रहे है और उसमें से मृत बुजुर्ग महिला बाहर निकलती है। वीडियो में यह देखने से पता चल रहा है कि महिला अजगर के पेट में सिकुड़ सी गई है। 

क्या है पूरा मामला

इंडोनेशिया में यह घटना रविवार को घटी है जब जांबी प्रांत में बुजुर्ग महिला हमेशा की तरह रबर जमा करने गई थी। लेकिन काफी देर होने के बाद भी जब महिला वापस नहीं आई तो लोग उसकी तलाशी करने लगी। 

बताया जाता है बुजुर्ग महिला जहिरा का जब पता नहीं चला तो लोगों ने उसकी काफी तलाशी की और बाद में पता चला कि उसे अजगर ने निगल लिया है। इसके बाद लोगों ने अजगर को घेरा और उसे मार डाला। 

इस घटना के बाद इलाके के लोगों ने अजगर का पेट काटा और उसमें से मृत महिला को बाहर निकाला है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोइंडोनेशियासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारत'सूसू करा है इन्होंने लिफ्ट के अंदर': दिल्ली की महिला ने लिफ़्ट में कथित तौर पर पेशाब करने पर एक बुज़ुर्ग मुस्लिम व्यक्ति को टोका | VIDEO

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?

ज़रा हटकेभक्तों ने लाखों रुपये बरसाए, नोटों के ढेर के नीचे दबे गुजराती लोक गायक गोपाल साधु?, वीडियो वायरल