लाइव न्यूज़ :

Watch: वड़ा पाव गर्ल को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार! वायरल गर्ल ने सरेआम किया हाई-वोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

By अंजली चौहान | Updated: May 3, 2024 10:32 IST

Vada Pav Girl Viral Video: "वड़ा पाव गर्ल" के नाम से मशहूर चंद्रिका गेरा दीक्षित को कथित तौर पर दिल्ली पुलिस ने बुधवार को एक वायरल वीडियो में उनके और पुलिस अधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

Open in App

Vada Pav Girl Viral Video:दिल्ली में फेमस वड़ा पाव गर्ल अक्सर किसी न किसी कारण से सोशल मीडिया पर वायरल रहती है। वड़ा पाव गर्ल उर्फ ​​चंद्रिका दीक्षित का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह पुलिस के साथ बहस करती नजर आ रही है। वायरल वीडियो में अराजक दृश्यों और विवादों के बीच वड़ा पाव गर्ल को पुलिस कड़ी मशक्कत के बाद ले जाती दिख रही है। वीडियो के सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि चंद्रिका दीक्षित को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह घटना कथित तौर पर 1 मई को पीतमपुरा इलाके में सामने आई। रिपोर्टों के अनुसार, गिरफ्तारी तब हुई जब उसने अपने बेटे के जन्मदिन के अवसर पर सड़क पर भंडारा आयोजित करने का प्रयास किया। हालांकि, आम लोग इस भंडारे के खिलाफ नजर आए और यही वजह रही कि पुलिस को इसमें दखल देना पड़ा। 

वीडियो में वड़ा पाव वायरल गर्ल लोगों और पुलिस से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं। चारों तरफ लोगों की भीड़ इकट्ठा है जिसके कारण अराजकता फैली हुई है। पुलिस की टीम इस दौरान मामले को शांत कराने के लिए संघर्ष कर रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शरद शमा शर्मा नाम के एक यूजर ने वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के कैप्शन में लिखा, "वडापाओ वाली मैडम को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दिल्ली की वायरल वड़ा पाव लड़की का असली चेहरा उजागर भाग 5 वड़ापाव #विरलवडापाओ #वडापाओगर्ल पर, थोड़ा सा फेम आया ही इसका सर चढ़ गया। गुंडागर्दी कर रही है।"

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने लगातार प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई यूजर्स ने लड़की के बर्ताव को गलत बताया और उसकी आलोचना की। वहीं, कई लोगों ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया। हल्दीराम की पूर्व कर्मचारी और दिल्ली के सैनिक विहार में स्ट्रीट वेंडर बनीं दीक्षित को अपने कथित "रवैये" के लिए ऑनलाइन आलोचना का सामना करना पड़ा।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसवायरल वीडियोसोशल मीडियादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी