लाइव न्यूज़ :

UP: पति को गर्लफ्रेंड के साथ डोसा खाते देख पत्नी पहुंची थाना, दारोगा साहब ने केस दर्ज करने से किया इनकार

By अनुराग आनंद | Updated: January 23, 2021 13:59 IST

यूपी की एक महिला ने अपने पति को प्रेमिका के साथ कार में बैठकर डोसा खाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद महिला दोनों को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गई, फिर जानें वहां क्या हुआ...

Open in App
ठळक मुद्देमहिला का पति यूपी में एक सरकारी कर्मचारी है और वह एक कनिष्ठ अभियंता के रूप में काम करता है। महिला अपने भाई के साथ मौके पर पहुंची और पति को प्रेमिका के साथ डोसा खाते समय रंगे हाथ पकड़ लिया।

नई दिल्ली: यूपी की एक महिला ने जब अपने पति को गर्लफ्रेंड के साथ कार में बैठकर डोसा खाते देखा तो वह हैरान रह गई। इसके बाद पत्नी ने पति और उसकी प्रेमिका के चोरी छिपे इस तरह से मिलने का विरोध किया। महिला यहीं नहीं रुकी बल्कि वह दोनों को अपने साथ लेकर पुलिस स्टेशन भी पहुंच गई। 

हालांकि, इस मामले को सुनने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला सुलझाने का प्रयास किया। साथ ही थाने में तैनात प्रभारी ने इस मामले में केस दर्ज करने से इनकार कर दिया।

मंदिर में दर्शन करने के बाद दोनों कार में बैठकर डोसा खाते हुए पकड़े गए-

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति चोरी छिपे अपनी प्रेमिका को लेकर दर्शन करने के लिए एक मंदिर गया और फिर दोनों ने कार में बैठकर एक साथ डोसा भी खाया। महिला का पति यूपी में एक सरकारी कर्मचारी है और वह एक कनिष्ठ अभियंता के रूप में काम करता है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, महिला को पति के बारे में कहीं से पहले ही सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पीछा करते हुए वह अपने भाई के साथ मौके पर पहुंची और पति को प्रेमिका के साथ डोसा खाते समय रंगे हाथ पकड़ लिया। 

शख्स की पत्नी ने कहा कि उसका कई महिलाओं के साथ संबंध है-

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शख्स की पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति का कई महिलाओं के साथ विवाहेतर संबंध हैं। उसने साथ ही कहा कि उसका पति अक्सर अपनी किसी न किसी गर्लफ्रेंड के साथ घूमता रहता है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में जब पति से पूछताछ की गई, तो वह संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ था। इसके बाद पुलिस ने शख्स को चेतावनी देकर फिलहाल छोड़ दिया है। साथ ही पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज करने से अभी इनकार कर दिया। 

मध्य प्रदेश में एक महिला ने अपने पति को तालाक देकर प्रेमिक से शादी करने में मदद की-

बता दें कि नवंबर 2020 में एक इसी तरह का मामला मध्य प्रदेश में सामने आया था। इस मामले में भी एक महिला ने शादी के तीन साल बाद अपने पति से तलाक ले लिया था। महिला ने ऐसा इसलिए किया था ताकि वह शख्स अपनी प्रेमिका से शादी कर सके।

दंपति के वकील ने मीडिया को बताया था कि शख्स रिलेशनशिप के साथ ही वैवाहिक संबंध में भी रहना चाहता था, जो कानूनी रूप से संभव नहीं है। लेकिन, पत्नी ने बहुत परिपक्वता से उसे तलाक देने का फैसला लिया और प्रेमिका से शादी करने में उसकी मदद की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबांदारिलेशनशिप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो