लाइव न्यूज़ :

शादी में दूल्हे ने शराब पीकर किया 'बवाल', फिर दुल्हन के परिवारवालों ने किया कुछ ऐसा कि बारातियों के उड़ गए होश

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 7, 2021 13:19 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के टिकरी गांव में एक किसान ने अपनी बेटी की शादी तय की थी लेकिन दूल्हे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर ऐसी हरकत कर दी कि दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपों के अनुसार शादी में दूल्हे ने नशे में धुत होकर दुल्हन को नाचने को कहादुल्हन ने इसके बाद शादी से इनकार कर दिया, परिवार ने दूल्हे और बारातियों को बनाया बंधक पुलिस के आने के बाद मामले को शांत कराया गया, वर पक्ष दिए गए नकद और अन्य उपहार को वापस देने पर हुआ राजी

लखनऊ: शादियों में वैसे तो छोटी-बड़ी बातें होती रहती है, जिसे लोग नजरअंदाज करके एक दूसरे को अपनाते हैं लेकिन कभी-कभी बात इतनी बिगड़ जाती है की शादी टूटने तक की नौबत आ जाती है।  ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है। यहां एक 22 वर्षीय दुल्हन ने दूल्हे और उसके दोस्तों को नशे में धुत देखने के बाद अपनी शादी रद्द कर दी।

लड़की ने जैसे ही शादी से इनकार किया, उसके परिवार ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया और उनसे शादी तय होने पर दिए गए उपहारों को वापस करने की मांग की । 

इंडिया टुडे की खबर के अनुसार, दूल्हे के परिवार ने भी अपने बचाव के लिए पुलिस को बुलाया और उनसे आग्रह किया कि वह मामले में बीच बचाव करें क्योंकि महिला ने शादी से साफ तौर पर इंकार कर दिया था । 

प्रयागराज में शादी में बवाल, क्या है पूरा मामला

यह घटना प्रयागराज के प्रतापगढ़ शहर के टिकरी गांव की है । टिकरी गांव में एक किसान ने अपनी बेटी की शादी रविंद्र पटेल नाम के लड़के से तय की थी लेकिन शादी समारोह के दौरान दूल्हे और उसके दोस्त शराब पीकर गलत हरकतें कर रहे थे।

हालांकि दुल्हन और उसके परिवार वालों ने दूल्हे और उसके दोस्तों की हरकतों को नजरअंदाज करते रहे लेकिन स्थिति तब बिगड़ गई जब दूल्हे ने 'जयमाला' समारोह से पहले दुल्हन को नाचने के लिए मजबूर किया।

दुल्हन ने डांस करने से साफ मना कर दिया, जिससे दूल्हा नाराज हो गया । उसने हंगामा किया । उसके व्यवहार से चिढ़कर लड़की ने भी शादी करने से मना कर दिया और  लड़की के परिवार वालों ने दूल्हे और बारातियों को बंधक बना लिया ।

मौके पर पुलिस मामला सुलझाने के लिए पहुंची। यह मामला तब शांत हुआ, जब दूल्हे के परिवार ने दुल्हन के परिवार को नगद और अन्य सामान वापस देने की सहमति व्यक्त की।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रयागराजवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'