लाइव न्यूज़ :

Video: यूपी में बदमाश के बाल पकड़कर थाने पहुंची बहादुर बेटी, शख्स ने फोन छीनकर ट्रक के आगे दिया था धक्का

By अनुराग आनंद | Updated: January 20, 2021 11:13 IST

युवती से मोबाइल छीनकर बदमाश ने उसे ट्रक के आगे धक्का दे दिया, लेकिन किसी तरह बचकर भागी पीड़िता ने चिल्लाकर लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती के चिल्लाते ही कुछ लोग बदमाश को पकड़ने के लिए दौड़े, बदमाश भाग नहीं पाया और उसे पकड़ लिया गया।लोगों के साथ मिलकर युवती ने उसके बाल पकड़कर उसे स्थानीय पुलिस थाना भी पहुंचाया।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक युवती ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को पुलिस के हवाले करवाया है। अपनी जान की परवाह किए बिना युवती ने मोबाइल स्नैचर्स को पकड़ा और उसे थाने तक पहुंचाकर पुलिस के हवाले किया है।

टाइम्स नाऊ रिपोर्ट के मुताबिक, बदमाश ने युवती से मोबाइल छीनने के बाद उसे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक के सामने धकेल दिया था। लेकिन, किसी तरह लड़की ने ट्रक के आगे से न सिर्फ अपनी जान बचाई बल्कि वह आरोपी को पकड़ने के लिए चिल्लाने भी लगी। 

इसके बाद आगे खड़े कुछ लोग बदमाश को पकड़ने के लिए दौड़े, इस वजह से बदमाश भाग नहीं पाया और उसे पकड़ लिया गया। बदमाश को पकड़ने के बाद कुछ लोगों के साथ मिलकर युवती ने उसके बाल पकड़कर उसे स्थानीय पुलिस थाना भी पहुंचाया।

यूपी में बदमाश के आगे इस बहादुरी से पेश आने वाली यह युवती 26 साल की मीना है-

बता दें कि बदमाश के आगे इस बहादुरी से पेश आने वाली यह युवती 26 साल की मीना है। मीना ने न किसी तरह खुद को ट्रक के सामने आने से बचाया। इसके बाद जल्द ही उसने राहगीरों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया।  

इस घटना के बारे में बताते हुए मीना ने मीडिया को बताया कि वह एक कॉलेज में काम करती है। मीना ने बताया कि मैं घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने पीछे से मुझ पर हमला किया। उसने मेरा मोबाइल फोन छीन लिया और मुझे सड़क पर धकेल दिया। 

पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है-

इसके बाद घटना से घबराई हुई मीना थोड़ा ठहरकर बोलती है कि मैं एक ट्रक के सामने गिरी। किसी तरह मैंने कूदकर अपनी जान बचाई। साथ ही मीना ने चिल्लाकर कुछ लोगों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया। 

पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया है। 

टॅग्स :बुलंदशहरउत्तर प्रदेशमोबाइलup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO