लाइव न्यूज़ :

यूपी के सहारनपुर में एक पेड़ पर आम की 121 किस्में! लोग भी हैरान, जानें क्या है पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: July 4, 2021 08:27 IST

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक पेड़ पर 121 किस्म के आम फलते हैं। वैज्ञानिकों के एक प्रयोग के बाद ऐसा संभव हुआ है। ये पेड़ करीब 15 साल पुराना है।

Open in App
ठळक मुद्देसहारनपुर के कंपनी बाग एरिया में मौजूद है आम का ये खास पेड़आम के इस पेड़ की उम्र करीब 15 साल है, पांच साल पहले वैज्ञानिकों के प्रयोग की वजह से हुआ संभवआम के इस एक पेड़ पर यूपी के मशहूर दशहरी से लेकर लंगड़ा, चौंसा और मालदा जैसी किस्में मौजूद हैं

सहारनपुर: फलों के राजा के तौर पर पहचान रखने वाले आम की ऐसे तो कई किस्में दुनिया में मौजूद हैं लेकिन अगर एक ही पेड़ पर 121 अलग-अलग किस्में खाने को मिले तो ये बात आपको हैरान जरूर कर देगी। बहरहाल, ये बात बिल्कुल सच है। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में एक ऐसा ही पेड़ है जो अब चर्चा का विषय बन चुका है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आम का ये पेड़ करीब 15 साल पुराना है और क्षेत्र में लोगों के लिए आकर्षण का कारण बना हुआ है। सहारनपुर जिले के कंपनी बाग एरिया में ये अनोखा पेड़ मौजूद है।

वैज्ञानिकों के प्रयोग से हुआ अजूबा

दरअसल कुछ वैज्ञानिकों ने इस पेड़ पर नई-नई किस्में उगाने का प्रयोग पांच साल पहले किया था। इसी प्रयोग का नतीजा है कि अब इस पेड़ पर आम की अलग-अलग किस्में मौजूद हैं।

एएनआई के अनुसार सहारनपुर के बागवानी और प्रशिक्षण केंद्र के संयुक्त निदेशक भानु प्रकाश राम ने बताया कि ये अनूठा प्रयोग करीब पांच साल पहले किया गया था। इसका मकसद आम की नई-नई किस्मों पर शोध करने का था।

उन्होंने कहा, 'आम की नई-नई किस्मों को लेकर शोध पहले भी सहारनपुर में किये जाते रहे हैं। आम के उत्पादन में पहले ही सहारनपुर का नाम अग्रणी क्षेत्रों में गिना जाता है।'

भानु प्रकाश राम के अनुसार पांच साल पहले उस समय के संयुक्त निदेशक राजेश प्रसाद ने आम के एक ही पेड़ में 121 किस्म की आम को लगाने का शोध शुरू किया था। उन्होंने कहा कि अभी और भी बेहतर किस्मों के उत्पादन को लेकर शोध जारी है और आम लोग भी इसे आजमा सकते हैं।

आम के एक पेड़ पर दशहरी से लेकर लखनऊ सफेदा तक

राम ने कहा कि जब आम के इस पेड़ को शोध के लिए चुना गया था तब इसकी उम्र 10 साल थी। उन्होंने कहा, 'विभिन्न किस्मों के आम की टहनियों को मूल आम के पेड़ पर लगाया गया। इसके बाद इस पेड़ की विशेष देखभाल के लिए अलग से नर्सरी इंचार्ज रखा गया। अब आम की विभिन्न किस्में इसी पेड़ की अलग-अलग टहनियों पर मौजूद नजर आती हैं।'

आम के इस पेड़ पर विभिन्न किस्मों के जो आम फलते हैं, उनमें दशहरी और लंगड़ा भी शामिल हैं। साथ ही चौंसा, रामकेला, आम्रपाली, सहारनपुर अरुण, सहारनपुर वरूण, सहारनपुर सौरभ, सहारनपुर गौरव, लखनऊ सफेदा और सहारनपुर राजीव तक जैसे आम शामिल हैं।

इसके अलावा मालदा, बॉम्बे, स्मिथ, मैंगिफेरा जोलोनिया, गोला बुलंदशहर, पूसा सूर्या जैसी कई अलग-अलग किस्में भी शामिल हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारसहारनपुर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो