लाइव न्यूज़ :

Karwa Chauth: खुफिया दफ्तर बना ब्यूटी पार्लर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखें वीडियो

By धीरज मिश्रा | Updated: November 1, 2023 16:00 IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हुई दिखाई दे रही हैं। इन महिलाओं को करवाचौथ पर अपने पति के लिए सजने का समय नहीं मिला तो उन्होंने अपने दफ्तर में ही बाहर से ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिलाओं को बुलाया और हाथों में मेहंदी लगाने के लिए कहा।

Open in App
ठळक मुद्देखुफिया दफ्तर में पहुंची ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिलाएं महिला पुलिसकर्मियों के हाथों पर लगाई मेहंदी सोशल मीडिया पर मेहंदी लगाने का वीडियो हुआ वायरल

Karwa Chauth: देशभर में आज सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ मना रही हैं। महिलाएं अपने पति के लिए सज रही हैं। नई साड़ी के साथ हाथों में मेहंदी, कान में बाली, माथे पर टीका, गले में हार तमाम आभूषण पहनकर महिलाएं सजकर तैयार हैं। जब रात में चांद निकलेगा तो अपने व्रत को खोलेंगी। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें कुछ महिलाएं हाथों में मेहंदी लगाती हुई दिखाई दे रही हैं।

इन महिलाओं को करवाचौथ पर अपने पति के लिए सजने का समय नहीं मिला तो उन्होंने अपने दफ्तर में ही बाहर से ब्यूटी पार्लर में काम करने वाली महिलाओं को बुलाया और हाथों में मेहंदी लगाने के लिए कहा। सोशल मीडिया पर वायरल 12 सेकंड के इस वीडियो पर लोगों के रिएक्शन भी आने लगे हैं। 

मेरठ के इंटेलिजेंस की है वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मेरठ के एलआईयू ऑफिस का बताया जा रहा है। यहां पर मेहंदी लगाने वाली महिलाएं कोई आम महिला नहीं बल्कि पुलिसकर्मी हैं। अन्य महिलाओं की तरह इन्होंने भी अपने पति के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। लेकिन ड्यूटी की वजह से सजने संवरने का समय नहीं मिला तो बाहर से महिलाओं को बुलाकर मेहंदी लगवाई। करवाचौथ पर मेहंदी लगाने की परंपरा वर्षों पुरानी है जिसे यह पुलिस कर्मी भी पूरा कर रही हैं। 

बाहरी महिलाओं को बुलाने पर सवाल भी उठे

खुफिया दफ्तर में बाहर से महिलाओं को बुलाने पर सवाल भी उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर यूजरों की ओर से तरह तरह की प्रतिक्रिया आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि फर्ज भी और त्यौहार भी। मेरठ एलआईयू ऑफिस में महिला कर्मचारियों ने लगाई मेहंदी, इसमें कोई दोराय वाली बात नहीं है कि जिले की सुरक्षा में एलआईयू का एक महत्वपूर्ण सहयोग होता है। वहीं कुछ यूजर कह रहे हैं कि करवाचौथ पर सबकुछ करने की आज इन्हें आजादी है। 

 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमेरठयोगी आदित्यनाथवायरल वीडियोलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?