लाइव न्यूज़ :

यूपी: बंदरों ने ईंट-पत्थर मारकर ली एक शख्स की जान, घरवाले करना चाहते हैं FIR, पुलिस इस वजह से कर रही है इनकार

By लोकमत न्यूज़ ब्यूरो | Updated: October 20, 2018 17:16 IST

वहीं इस पूरे घटना पर दोघाट पुलिस ऑफिसर चितवन सिंह ने कहा है कि ये तर्कपूर्ण नहीं है। हम बंदरों के खिलाफ केस कैसे दर्ज कर लें? ऐसा करने पर हमारा मजाक उड़ेगा।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अक्टूबर:उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक अजीब-गरीबो मामला सामने आया है। यहां पर बंदरों के एक झुंड ने ईंट मारकर एक बुजुर्ग की जान ले ली है। खबर के मुताबिक, बागपत जिले के टिकरी गांव के रहनेवाले धर्मपाल सिंह सूखी लकड़ी लेने के लिए घर से निकले थे। तभी उन पर बंदरों के एक झुंड ने ईंट से हमला कर दिया। बंदरों की तरफ से हुए इस हमले में 72 साल के धर्मपाल सिंह की मौत हो गई। 

मृतक के घरवाले बंदरों के खिलाफ केस दर्ज करना चाहते हैं। वहीं पुलिस ने इस मामले को एक्सीडेंट के तौर पर रजिस्टर किया है, जिसकी वजह से मृतक के घरवालों ने आपत्ति जताई है। वहीं मृतक के भाई का कहना है कि बंदरों ने उनके भाई के सिर, छाती और पैरों पर लगभग 20 ईंट गिराए, जिसकी वजह से उनकी मौत हुई। साथ ही इस बात की आपत्ति जताई है कि पुलिस उनकी लिखित शिकायत को एफआईआर के तौर पर दर्ज नहीं कर रही है।

वहीं इस पूरे घटना पर दोघाट पुलिस ऑफिसर चितवन सिंह ने कहा है कि ये तर्कपूर्ण नहीं है। हम बंदरों के खिलाफ केस कैसे दर्ज कर लें? ऐसा करने पर हमारा मजाक उड़ेगा। हमने इसे मामले को डायरी में दर्ज कर लिया था। साथ ही मृतक का पोस्टमार्टम कराया था।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी