लाइव न्यूज़ :

छह फेरे लेने के बाद दुल्हन ने किया शादी से इनकार, कहा - मुझे दूल्हा नहीं पसंद, किसी भी कीमत पर नहीं लूंगी सातवां फेरा

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 26, 2021 10:07 IST

उत्तर प्रदेश के महोबा से एक हैरान करने वाली घटना सामने आ रही है । जहां दुल्हन ने छह फेरे लेने के बाद शादी से इनकार कर दिया । जब दुल्हन से शादी से इंकार करने की वजह पूछी गई तो उसने कहा कि उसे दूल्हा पसंद नहीं है ।

Open in App
ठळक मुद्देदुल्हन छह फेरे लेने के बाद गांठ खोलकर अपने कमरे में चली गई दुल्हन ने कहा कि उसे लड़का पसंद नहीं है, शादी नहीं करेगी पंचायत के रातभर समझाने के बाद भी नहीं मानी दुल्हन

लखनऊ :   उत्तर प्रदेश के महोबा जिले  से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां वर-वधु शादी के छह फेरे ले चुके थे और तब अचानक दुल्हन ने सातवां फेरा लेने से इनकार कर दिया और कहा कि मुझे शादी नहीं करनी है । जब परिवार वालों ने शादी ना करने की वजह पूछी तो लड़की ने कहा कि मुझे दूल्हा पसंद नहीं है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला महोबा जिले के मुंडारी  गांव का है, जहां  24 जून को झांसी के कुलपहाड़ से बारात आई । लड़की के घरवालों ने बरातियों का  स्वागत बड़े  आदर-सम्मान के साथ किया । शादी की सारी रस्में बहुत अच्छे से पूरी हो रही थी ।  दोनों पक्ष शादी से काफी खुश नजर आ रहे थे ।

इसके बाद पंडित जी के मंत्रोच्चार के   बीच दूल्हा-दुल्हन अग्नि के फेरे ले रहे थे ।  छह  फेरे पूरे हो चुके हैं । तभी सातवें फेरे में दुल्हन रुक गई और परिजनों ने जब दुल्हन से रुकने का कारण पूछा तो उसने जवाब दिया कि मैं शादी नहीं करूंगी और गांठ  खोलकर अपने कमरे में चली गई है । यह बात सुनकर बराती और वधू पक्ष के लोग दंग रह गए । फिर दुल्हन के  माता पिता ने बेटी से शादी से मना करने का कारण तो लड़की ने जवाब दे दिया से दूल्हा पसंद नहीं है ।

पूरी रात वर-वधू के लोगों के बीच पंचायत चली, जिसमें पूर्व प्रधान उमाशंकर मिश्र भी शामिल हुए । दोनों पक्षों को समझाया गया । पंचायत के दौरान दुल्हन को बुलाया गया लेकिन उसने दूल्हा पसंद न होने के कारण किसी भी कीमत पर शादी करने से इंकार कर दिया । जिसके बाद बारात दुल्हन के बिना ही लौट गई । लोगों ने कहा कि यदि लड़की को लड़का पसंद नहीं था तो पहले ही शादी से इंकार कर देना चाहिए था ।  

टॅग्स :वेडिंगउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'