लाइव न्यूज़ :

दुल्हन के घर पहुंच चुकी थी बारात और दूल्हा था तैयार, दुल्हन ने पढ़वाया अखबार और शादी से कर दिया इनकार, इसलिए पढ़े लिखे लड़के को किया मना

By अभिषेक पारीक | Updated: June 26, 2021 14:14 IST

उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में एक बारात दुल्हन के घर तक पहुंच चुकी थी और दूल्हा शादी के लिए लिए तैयार था। हालांकि अचानक से दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में दुल्हन ने आखिरी क्षणों में शादी से इनकार कर दिया।  दुल्हन ने लड़के को बिना चश्मे के अखबार पढ़वाकर देखा और फिर शादी से इनकार कर दिया। लड़के की आंखें कमजोर थी और वह बिना चश्मे के अखबार नहीं पढ़ सका। 

उत्तर प्रदेश के ओरैया जिले में एक बारात दुल्हन के घर तक पहुंच चुकी थी और दूल्हा शादी के लिए लिए तैयार था। हालांकि अचानक से दुल्हन ने शादी के लिए मना कर दिया। आखिरी क्षणों में शादी से मना करने का कारण दूल्हे की कमजोर आंखें थीं। दुल्हन ने जब उससे बिना चश्मे के अखबार पढ़वाया तो वो एक अक्षर तक नहीं पढ़ सका। इससे नाराज दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

जमालपुर के रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपनी बेटी अर्चना की शादी बंशी गांव के शिवम से तय की थी। सिंह ने अपनी बेटी के लिए एक 'पढ़ा लिखा लड़का' ढूंढा था। जल्द ही शादी की तारीख तय हो गई और सभी तैयारियां की जाने लगी। एक शगुन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया और जिसमें दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे को एक मोटरसाइकिल दी। 

बिना चश्मे के नहीं पढ़ सका अखबार 

शादी के दिन शिवम बारात के साथ अर्चना के घर पहुंचा। इस दौरान उसने हर समय चश्मा लगाए रखा। जिसे देखकर दुल्हन को लगा कि शिवम की आंख कमजोर है। जिसकी पुष्टि के लिए उसने दूल्हे को बिना चश्मे के अखबार पढ़ने के लिए कहा। जब दूल्हा बिना चश्मे के अखबार नहीं पढ़ सका तो अर्चना ने शादी करने से इनकार कर दिया। वह ऐसे व्यक्ति से शादी नहीं करना चाहती थी, जिसकी आंखें कमजोर हों। अर्चना के परिवार ने भी उसका साथ दिया और आखिरी वक्त में शादी से इनकार कर दिया। 

कोतवाली में दर्ज कराया मामला

दुल्हन के परिवार ने दहेज के रूप में दी गई नकदी और मोटरसाइकिल वापस देने की मांग की है। साथ ही शादी पर किया गया खर्चा भी वापस मांगा है। हालांकि दूल्हे के परिवार ने इससे इनकार कर दिया है। इसके बाद दुल्हन के परिवार वालों ने ओरैया कोतवाली में दूल्हे और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो