लाइव न्यूज़ :

Video: आगरा की सड़कों पर खतरनाक तरीके से स्केटिंग करता दिखा लड़का, दावा-रील्स बनाने के लिए कर रहा था स्टंट, हुई कार्रवाई

By आजाद खान | Updated: August 12, 2023 15:28 IST

जारी वीडियो को देख एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि "छपरी हैं ये इनके चक्कर में औरों को हानि उठानी पड़ती है।"

Open in App
ठळक मुद्देआगरा की सड़कों पर एक लड़के को खतरनाक तरीके से स्केटिंग करता हुए देखा गया है। वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने भी एक्शन लिया है। यही नहीं कई इंटरनेट यूजर्स ने भी इस क्लिप पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Viral Video: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़के को हाईवे पर खतरनाक तरीके से स्केटिंग करते हुए देखा गया है। वीडियो उत्तर प्रदेश के आगरा में कमला नगर पुलिस स्टेशन का बताया जा रहा है जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स की जमकर प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है। 

वीडियो के वायरल होने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि "छपरी हैं ये इनके चक्कर में औरों को हानि उठानी पड़ती है।" एक और यूजर को यह कमेंट करते हुए देखा गया है कि "हमारी पुलिस जल्द ही इनकी रील बनाएगी।"

क्या दिखा वीडियो में

जारी इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक लड़का जिसका नाम आकाश बताया जा रहा है वह आगरा में कमला नगर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में  खतरनाक तरीके से स्केटिंग कर रहा है। वीडियो में उसे स्केटिंग करते हुए वीडियो रिकॉर्ड करते हुए पाया गया है। वह हाईवे पर बिना किसी सुरक्षा के स्केटिंग करता दिख रहा है। 

आकाश को कभी गाड़ियों के पीछे तो कभी गाड़ियों के साथ स्केटिंग करता पाया गया है। इस वायरल वीडियो बनाने वाले शख्स ने अंत में आकाश को रूकवाया और उसे कुछ कहना चाह रहा था तभी यह वीडियो खत्म हो जाता है। बता दें कि सोशल मीडिया पर इस तरह का यह पहला वीडियो नहीं है। इस तरह के कई और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, इस लड़के का नाम आकाश है जो आगरा के रामबाग का रहने वाला है। दावा है कि वह रील्स बनाने के लिए इस तरह से स्टंट करते हुए पाया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद यूपी पुलिस की भी इस पर प्रतिक्रिया सामने आई है। 

यूपी पुलिस ने एक ट्वीट में लिखा है कि "कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु।" इसके बाद पुलिस आयुक्तालय आगरा द्वारा एक ट्वीट किया गया है जिसमें लिखा गया है कि "थाना कमला नगर पुलिस टीम को जांच कर आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।" 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोPoliceआगरासोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…