लाइव न्यूज़ :

बागपत में भिड़े चाटवाले, गिरफ्तार शख्स की तस्वीर हुई वायरल, यूजर्स ने पूछा- आइंस्टीन हैं या थ्री इडियट्स वाला 'वायरस'

By विनीत कुमार | Updated: February 23, 2021 12:40 IST

सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का एक वीडियो वायरस है। इस वीडियो पर कई फनी मीम्स बन रहे हैं। ये वीडियो चाट का स्टॉल लगाने वाले दो दुकानदारों और उनके लोगों के बीच का है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के बागपत में दो चाटवालों के बीच हुआ झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरलबड़ौत के अतिथि भवन मार्केट एरिया में हुआ था झगड़ा, पुलिस ने 8 लोगों को किया गिरफ्तारझगड़े का वीडियो वायरल होने के बाद बन रहे हैं फनी मीम्स

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में चाट के स्टॉल लगाने वाले दो दुकानदारों और इनके साथ काम करने वाले लोगों के बीच हुआ झगड़ा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ये झगड़ा बड़ौत के अतिथि भवन मार्केट एरिया में हुआ। इसमें दोनों ओर से खूब लात-जूते चले।

यही नहीं छड़ी, आयरस रॉड का भी इस्तेमाल हुआ। पुलिस के अनुसार बीच बाजार में करीब 20 मिनट तक ये झगड़ा चला। इसी दौरान कुछ लोगों ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

इस वीडियो पर खूब फनी मीम्स बन रहे हैं। खासकर एक शख्स को लेकर लोग कई मजेदार बातें कर रहे हैं। यही नहीं इस शख्स की हेयरस्टाइल की तुलना लोग आइंस्टीन और आमिर खान की फिल्म में थ्री इडियट्स के एक किरादार से भी कर रहे हैं।

हरे रंग का कुर्ता पहने और बड़े बालों वाले शख्स सोशल मीडिया पर सभी पर भारी पड़ रहे हैं। इनका नाम हरेंद्र है। इनकी चाट की दुकान है जो करीब 40 साल पुरानी बताई जाती है।

हरेंद्र का आरोप है कि इनकी दुकान के पास एक नये चाट की दुकान खुली है और वो इनके ग्राहकों को भड़काने का काम करते थे। 

हरेंद्र जब इसका विरोध करते तो उस नए दुकान के संचालक इनके साथ मारपीट करते थे। बहरहाल, चाट के दुकादानों के बीच ये विवाद ग्राहकों को लेकर हुआ था और जल्द ही इसने बेहद हिंसक रूप ले लिया। इस झगड़े में जिसे जब मौका मिला, दूसरे पर हाथ साफ करता चला गया।

झगड़े के कारण बाजार में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। साथ ही पुलिस दोनों पक्षों से आठ लोगों को पकड़कर कोतवाली ले आई। चाट िविक्रेताओं के बीच संघर्ष में दोनों ओर से करीब एक दर्जन से अधिक लोग घायल भी हुए हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'