लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 में भारत की रैंकिंग पर यूजर्स की सामने आई प्रतिक्रिया, विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 23, 2023 11:17 IST

भारत को पाकिस्तान (108), श्रीलंका (112), म्यांमार (117) और बांग्लादेश (118) के बाद 126वें स्थान पर रखा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 के सामने आ चुकी है।रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है, इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, इजराइल, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे हैं।अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश है।

नई दिल्ली: वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 के सामने आ चुकी है। हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार, फिनलैंड दुनिया का सबसे खुशहाल देश है, इसके बाद डेनमार्क, आइसलैंड, इजराइल, नीदरलैंड, स्वीडन और नॉर्वे हैं। अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश है। भारत को पाकिस्तान (108), श्रीलंका (112), म्यांमार (117) और बांग्लादेश (118) के बाद 126वें स्थान पर रखा गया है।

द वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट गैलप वर्ल्ड पोल डेटा द्वारा संचालित संयुक्त राष्ट्र सतत विकास समाधान नेटवर्क का एक प्रकाशन है। ऐसे में सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया साझा कर रहे हैं। इस लिस्ट में मशहूर फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री भी शामिल हैं। वो वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2023 से बिल्कुल भी खुश नहीं हैं। ऐसे में उन्होंने इसपर अपनी राय रखने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। 

अग्निहोत्री ने बुधवार को ट्वीट करते हुए लिखा, "ये सभी इंडेक्स बकवास हैं क्योंकि इनके प्रश्न बहुत पश्चिमी हैं। पश्चिमी देशों के लोगों से पूछो "सप्ताह में कितने दिन आप अपने परिवार के साथ भोजन करते हैं?" या "क्या आप जीवन भर अपने परिवार पर निर्भर रह सकते हैं?" और आपको ज्यादातर पश्चिमी देश सबसे नीचे और भारत हैप्पीनेस इंडेक्स में सबसे ऊपर मिलेगा।"

बताते चलें कि रैंकिंग जारी होने के बाद कई लोगों ने एजेंसी द्वारा देशों को रैंक करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपायों के बारे में सवाल उठाए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, एजेंसी ने एक व्यक्ति की प्रति व्यक्ति आय, सामाजिक समर्थन, स्वस्थ जीवन प्रत्याशा, जीवन विकल्प चुनने की स्वतंत्रता, उदारता और भ्रष्टाचार की धारणा को देखा है।

देखें यूजर्स की प्रतिक्रिया

टॅग्स :भारतपाकिस्तानयूक्रेनVivek Ranjan Agnihotri
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो