लाइव न्यूज़ :

न्यूयॉर्क में भारी बारिश से हाहाकार, मेयर ने की आपातकाल की घोषणा, कहा - कृपया अपने घरों में ही रहें, वीडियो वायरल

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 2, 2021 14:37 IST

अमेरिका का न्यूयॉर्क शहर भारी बारिश के कारण जलमग्न हो गया है । मेट्रो से लेकर सड़कें तक सबकुछ डूब चुका है । मेयर ने इस स्थिति में घरों के अंदर रहने की सलाह दी है ।

Open in App
ठळक मुद्देन्यूयॉर्क में भारी बारिश के कारण सड़क, स्टेशन और मेट्रो में जमा हुआ पानीशहर के मेयर ने की इमरजेंसी की घोषणामेयर ने कहा कि कृपया अपने घरों से बाहर न निकलें

न्यूयॉर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क में भारी बारिश के कारण बुरा हाल है । सड़कों पर पानी जमा हो गया है । सबवे पर ऐसा नजारा है मानो झरना बह रहा हो । सड़क से लेकर मेट्रो तक जलमग्न हो चुके हैं । अमेरिका में पिछले हफ्ते ही इडा तूफान ने भारी तबाही मचाई थी । अब बारिश ने लोगों की हालात खराब कर दी है । इस घटना के ढेरो वीडियोज वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर आपको दिल्ली-मुंबई की बारिश फीकी लग रही है ।

 अब हालात ऐसी हो गई है कि न्यूयॉर्क के मेयर ने शहर में इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। मेयर बिल डी ब्लासियो ने इमरजेंसी का ऐलान करते हुए ट्वीट किया- हमें आज रात एक बेहद खराब ऐतिहासिक मौसम को झेलना होगा । पूरे शहर में रिकॉर्ड बारिश, भयंकर बाढ़ के हालात हैं और सड़को पर खतरनाक स्थिति है । उन्होंने आगे लिखा- मैं आज रात न्यूयॉर्क शहर में इमरजेंसी का ऐलान कर रहा हूं । हमारी नजर अपने पावर ग्रिड पर भी है । हम 5,300 ग्राहकों को बिना बिजली के देख रहे हैं । हमें उम्मीद है कि अगले कुछ घंटों में बारिश थम जाएगी लेकिन तबतक आप घरों में रहें ।

उन्होंने कहा कि कृपया आप आज रात सड़कों से दूर रहें और हमारी इमरजेंसी सर्विसेज को अपना काम करने दें । अपने घरों से बाहर न निकलें । अगर आप घर से बाहर जाने की सोच रहे हैं तो ऐसा न करें । सड़कों से दूर रहें और पानी से भरी सड़कों पर ड्राइव न करें । भारी बारिश के कारण लोगों का जनजीवन तहस-नहस हो गया है । 

टॅग्स :New York Cityबाढ़वायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी