लाइव न्यूज़ :

Independence Day 2024: एक नहीं अनेक भाषाणों में स्वतंत्रता दिवस की बधाई, अमेरिकी दूतावास ने किया ऐसा कारनाम; वीडियो हो रहा जमकर वायरल

By अंजली चौहान | Updated: August 15, 2024 14:29 IST

Independence Day 2024: स्वतंत्रता दिवस 2024 मनाने के लिए भारत में अमेरिकी दूतावास द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में जातीय पोशाक में लोगों को विभिन्न भाषाओं में शुभकामनाएं देते हुए दिखाया गया है।

Open in App

Independence Day 2024: भारत आज अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। ब्रिटिश शासन से सन् 1947 में आजादी मिलने के बाद से हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। लोग अपने जश्न की झलक दिखाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा भी ले रहे हैं। इसी कड़ी में अमेरिका दूतावास भी शामिल है जिसने भारतवासियों को सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी।

अमेरिकी दूतावास ने अपने अनोखे अंदाज से सभी का दिल जीत लिया क्योंकि अमेरिका ने भारत को बधाई देने के लिए 22 भाषाओं को चुना। भारत की 22 भाषाओं को शामिल कर दूतावास ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

सदस्यों ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे 22 भाषाओं में इस खास दिन पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 वीडियो के कैप्शन में लिखा, "क्या आप जानते हैं कि भारतीय संविधान में 22 अनुसूचित भाषाओं को परिभाषित किया गया है? नई दिल्ली स्थित दूतावास और चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और मुंबई में वाणिज्य दूतावासों में हम सभी यह तय नहीं कर पाए कि भारतीय स्वतंत्रता दिवस के बारे में अपनी खुशी व्यक्त करने के लिए किस भाषा का उपयोग करें, इसलिए हमने बस उन सभी का उपयोग किया! संयुक्त राज्य अमेरिका के हर कोने से लेकर भारत के हर कोने तक... स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ!"

इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने लाइक किया है। इसे कई बार रीट्वीट भी किया गया है।

बता दें कि भारतीय संविधान की 8वीं अनुसूची में 22 भाषाएँ शामिल हैं: असमिया, गुजराती, हिंदी, बंगाली, कश्मीरी, कन्नड़, मणिपुरी, कोंकणी, मलयालम, नेपाली, उड़िया, मराठी, तेलुगु, उर्दू, बोडो, पंजाबी, तमिल, सिंधी, संस्कृत, डोगरी, मैथिली और संथाली।

22 भाषाओं में से 14 को शुरू में संविधान में शामिल किया गया था और बाकी को बाद में जोड़ा गया। 38 और भाषाओं को शामिल करने की भी मांग की जा रही है। इनमें भोजपुरी, अंग्रेजी, पाली, तुलु, कोक बराक और अन्य शामिल हैं।

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसUSभारतवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो