लाइव न्यूज़ :

जन्मदिन पर ऋषभ पंत को उर्वशी ने दिया फ्लाइंग किस, वीडियो देख प्रशंसक ने कहा- अब माफ भी कर दो...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2022 16:21 IST

 उर्वशी के वीडियो को ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए दोनों के प्रशंसक काफी खुश हैं।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो  के कैप्शन में उर्वशी ने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है।लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स ऋषभ पंत की ओर इशारा कर रहे हैं।ऋषभ पंत आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं।

मुंबईः अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने क्रिकेटर ऋषभ पंत को फ्लाइंग किस कर उनको बर्थडे विश किया है। अपने ताजा इंस्टाग्राम रील्स में उर्वशी ने मुस्कुराते हुए और फ्लाइंग किस देते अपने खास को जन्मदिन की बधाई दी है। गौरतलब बात है कि वीडियो  के कैप्शन में उर्वशी ने किसी के नाम का जिक्र नहीं किया है लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स इस बात की ओर साफ इशारा कर रहे हैं कि अभिनेत्री ने क्रिकेटर को ही जन्मदिन की बधाई दी है क्योंकि ऋषभ आज अपना 25वां जन्मदिन मना रहे हैं।

 उर्वशी के वीडियो को ट्विटर, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए दोनों के प्रशंसक काफी खुश हैं। वीडियो पर खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उर्वशी ने 'मिस्टर आरपी' नाम के शख्स का जिक्र किया था, जो सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक ऋषभ पंत थे।

उर्वशी के ताजा वीडियो पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट किया,  "आज तो आरपी भैया का जन्मदिन है (आज ऋषभ का जन्मदिन है)"। एक यूजर ने कमेंट भी किया, 'कैप्शन क्वीन'। वहीं एक यूजर ने अपनी मंशा व्यक्त करते हुए लिखा की ऋषभ उर्वशी को माफ कर दें। उसने लिखा, "मान जाओ प्लीज (कृपया उसकी बात सुनें)।" एक अन्य ने लिखा , "भाई समझ रहे हो ना (भाई, मुझे आशा है कि आपको संकेत मिल रहे हैं)।" अभिनेत्री के नवीनतम वीडियो को ट्विटर पर साझा करते हुए एक व्यक्ति ने कहा, "उर्वशी रौतेला परोक्ष रूप से ऋषभ पंत को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देती हैं। सच्चा एकतरफा प्यार..."

ऋषभ और उर्वशी के डेट की खबरें एक समय काफी जोर पकड़ी थीं। हालांकि 2019 में, ऋषभ ने उर्वशी को डेट करने की अफवाहों को खारिज कर दिया था और ईशा नेगी के साथ अपने रिश्ते को आधिकारिक बना दिया था। हाल ही में उर्वशी और ऋषभ का झगड़ा सार्वजनिक भी हुआ था। सोशल मीडिया पर परोक्ष रूप से एक दूसरे पर हमला बोलते रहे। 

अगस्त में, उर्वशी ने एक साक्षात्कार में कहा था कि एक 'मिस्टर आरपी' ने उससे मिलने के लिए होटल की लॉबी में लगभग 10 घंटे तक उसका इंतजार किया था, जबकि वह एक व्यस्त शेड्यूल के बाद सो रही थीं। अभिनेत्री ने कहा कि उनके '16-17 मिस्ड कॉल' को देखकर उन्हें उनके लिए बुरा लगा था। इसके बाद ऋषभ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था कि मेरा पीछा छोड़ बहन। सोशल मीडिया पर इसके बाद उर्वशी को काफी ट्रोल भी किया गया था। 

टॅग्स :उर्वशी रौतेलाऋषभ पंत
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटक्या ऋषभ पंत वास्तव में सलामी बल्लेबाज हैं?, इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स कप्तान से पूछे कई सवाल?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

क्रिकेटसलामी बल्लेबाज फेल हो रहे पंत, 6 पारी में एक फिफ्टी, 6 पारी और 132 रन

क्रिकेटIndia vs New Zealand ODI Series: ऋषभ पंत की कमी पूरी करेंगे ध्रुव जुरेल, पंत के चोटिल होने के बाद टीम में मिली जगह

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो