लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के सीढ़ियों पर फिसलने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा, सपा प्रवक्ता ने लिखा- मां गंगा ने डुबाया है!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2019 19:22 IST

गंगा बैराज की सीढ़ियों पर चढ़ते समय प्रधानमंत्री मोदी का पैर अचानक फिसल गया और वो लड़खड़ाकर गिर पड़े। साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभाला। 

Open in App
ठळक मुद्देसमाजवादी पार्टी  के प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्विटर पर तंज कसा है।कुछ यूजर पीएम मोदी के लड़खड़ाने को इकोनॉमी से जोड़कर देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के सीढ़ियों पर फिसलकर गिरने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद सोशल मीडिया पर ढ़ेर सारी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं तो कुछ लोग उनपर तंज कसने की कोशिश कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी  के प्रवक्ता आईपी सिंह ने ट्विटर पर लिखा, 'ना मैं गिरा हूँ, ना मुझे किसी ने गिराया है.. बेटियों पर अत्याचार से व्यथित माँ गंगा ने मुझे डुबाया है।' उनकी इस टिप्पणी की लोग आलोचना कर रहे हैं।

शनिवार को कानपुर की चंद्रशेखर आजाद यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय गंगा परिषद् की पहली बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमामि गंगे परियोजना पर मंथन किया। बैठक के बाद मोदी ने अटल घाट पहुंचकर स्टीमर के जरिए गंगा की सफाई का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री अटल घाट पहुंचे और मां गंगा को नमन किया। इसके बाद बोट में सवार होकर गंगा में यात्रा शुरू करके अविरलता और निर्मलता का जायजा लिया। गंगा बैराज की सीढ़ियों पर चढ़ते समय प्रधानमंत्री मोदी का पैर अचानक फिसल गया और वो लड़खड़ाकर गिर पड़े। साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें संभाला। 

पीएम मोदी के लड़खड़ाने पर सोशल मीडिया रिएक्शनः-

फेसबुक पर अभिनव ने लिखा, '69 बरस का एक व्यक्ति जो अच्छे-अच्छे नौजवानों से ज्यादा चैतन्य है, आपके देश का प्रधानमंत्री है, वो सीढ़ियों पर जरा सा लड़खड़ा क्या गए, लोग मजाक उड़ाने लग गए। कहां के संस्कार हैं भाई?'

फेसबुक पर मयंक झा ने लिखा कि बाबा धाम की धरती को दंडवत करता एक कांवड़िया...

कुछ अन्य सोशल मीडिया रिएक्शन्स...

टॅग्स :नरेंद्र मोदीट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'