लाइव न्यूज़ :

'मेरे सपने में सिर्फ मोदी जी ही आते हैं, मेरे दीन से आगे..' कहते दिखा युवक, पीएम ने वीडियो शेयर कर कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: May 26, 2023 11:50 IST

एक समाचार चैनल से बात करते हुए युवक ने कहा कि मैं पीएम मोदी को इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि उन्होंने दुनिया में मेरे देश का नाम रोशन किया है। उसने जोर देकर कहा कि मेरे दीन से आगे मेरा देश है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री मोदी गुरुवार की सुबह तीन देशों की अपनी छह दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद दिल्ली लौटे थे। पालम एयरपोर्ट पर पीएम के स्वागत के लिए यूपी के पहुंचे एक युवक ने कहा उन्होंने दुनिया में मेरे देश का नाम रोशन किया है।

तीन देशों की यात्रा कर गुरुवार स्वदेश लौटे पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ में दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर यूपी के एक शख्स ने उनकी तारीफ में कुछ ऐसा कहा कि खुद पीएम भी उसके कहे को शेयर करने से रोक नहीं पाए। पीएम मोदी ने उस युवक का वीडियो साझा करते हुए कहा है कि ये करोड़ों देशवासियों का प्रेम और विश्वास ही है, जो मुझे नई ऊर्जा से भर देता है और हर पल देश सेवा के लिए प्रेरित करता है।

गुरुवार पीएम मोदी जब दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरे तो भाजपा के तमाम बड़े नेता और समर्थक उनका जोरदार स्वागत किया। देश के कई हिस्सों से पीएम के चाहने वाले पहुंचे थे। इन्हीं में से पीएम मोदी का एक युवा प्रशंसक यूपी के नजफगढ़ का भी था जिसका नाम नुर्शीद अली बताया गया है।

एबीपी न्यूज से बात करते हुए युवक ने कहा कि मैं पीएम मोदी को इसलिए पसंद करता हूं क्योंकि उन्होंने दुनिया में मेरे देश का नाम रोशन किया है। उसने जोर देकर कहा कि मेरे दीन से आगे मेरा देश है। खुर्शीद कहता है कि वह साढ़े 3 बजे एयरपोर्ट पर आ गया था। 9 साल से पीएम मोदी से मिलने का इंतजार कर रहा है। 

खुर्शीद आगे कहता है कि मुझे गर्व होता है यह बताने में कि मैं भारतीय हूं। मैं अपने माँ-बाप से भी पहले मोदी का नाम लगाता हूं। युवक इस दौरान खुद से बनाई पीएम की तस्वीर भी हाथों में पकड़ा हुआ था।  वीडियो में युवक को कहते सुना जा सकता है कि 'मैं मोदी भक्त हूं, मेरे सपने में सिर्फ मोदी जी ही आते हैं'। पीएम मोदी ने इस वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, "यह करोड़ों देशवासियों का प्रेम और विश्वास ही है जो मुझे नई ऊर्जा से भर देता है।"

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?