लाइव न्यूज़ :

पति लाना भूल गया 5 रुपये का कुरकुरे का पैकेट तो नाराज बीवी ने मांगा तलाक, जानें पूरा मामला

By रुस्तम राणा | Updated: May 14, 2024 16:27 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन जब वह घर पर कुरकुरे का पैकेट लाना भूल गया। इससे वह इतनी नाराज हो गई कि उसने कथित तौर पर घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के घर लौट आई। घटना आगरा (उत्तर प्रदेश) की है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपने पति से तलाक मांगा क्योंकि वह उसे ₹5 का कुरकुरे का पैकेट नहीं दिला पाया महिला को हर रोज कुरकुरे खाने की आदत थी

आगरा: क्या एक कुरकुरे (एक प्रकार का स्नैक) के पैकेट के कारण पति-पत्नी के बीच तलाक की नौबत आ सकती है? यह सवाल थोड़ा अटपटा लग रहा होगा, लेकिन एक विचित्र घटना में, उत्तर प्रदेश के आगरा में एक महिला ने अपने पति से तलाक मांगा क्योंकि वह उसे ₹5 का कुरकुरे का पैकेट नहीं दिला पाया। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, महिला को हर रोज कुरकुरे खाने की आदत थी। पत्नी की इस आदत के कारण अक्सर घर में विवाद होता था। 

नाराज पत्नी ससुराल छोड़ चली आई मायके

रिपोर्ट के मुताबिक, एक दिन जब वह घर पर कुरकुरे का पैकेट लाना भूल गया। इससे वह इतनी नाराज हो गई कि उसने कथित तौर पर घर छोड़ दिया और अपने माता-पिता के घर लौट आई। इसके अलावा, कुछ दिनों के बाद वह तलाक लेने के लिए पुलिस के पास भी जा पहुंची।

पिछले साल ही हुई थी दोनों की शादी

यह जोड़ा पिछले साल शादी के बंधन में बंधा था और शुरुआती महीनों में सब कुछ ठीक चल रहा था। पति ने कहा कि उसकी पत्नी की हर दिन जंक स्नैक खाने की बढ़ती लालसा ने उसे चिंतित कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि उसके बयान के विपरीत, पत्नी ने दावा किया कि वह अपने माता-पिता के घर गई थी क्योंकि उसका पति उसे पीटता था।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले साल शादी करने वाले इस कपल को आगरा की शाहगंज पुलिस ने फैमिली काउंसलिंग के लिए भेजा था। पति ने अपने बयान में बताया कि वो अपनी पत्नी की कुरकुरे की आदत से परेशान थे, ये उनके बीच झगड़े की वजह बन गई थी। वहीं दूसरी तरफ, रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि पत्नी का आरोप है कि उसे पति के मारपीट के कारण घर छोड़ना पड़ा। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि असल में हुआ क्या था।

टॅग्स :आगराउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'