लाइव न्यूज़ :

Video: प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में नमाज अदायगी का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने कहा, 'यह कोई अपराध नहीं है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 23, 2022 20:28 IST

प्रयागराज के सरकारी अस्पताल में नमाज अदायगी का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल ने कहा है कि उसने नमाज अदा करने वाली महिला और अस्पताल कर्मचारियों को ऐसी दोबारा न करने की चेतावनी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रयागराज के तेज बहादुर सप्रू अस्पताल में महिला के नमाज अदायगी का वीडियो हुआ वायरलअस्पताल ने महिला को चेतावनी देते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थान पर ऐसे धार्मिक कृत्य न करेप्रयागराज पुलिस ने जांच के बाद कहा कि नमाज पूजा प्रक्रिया है और यह अपराध की श्रेणी में नहीं आता है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित एक सरकारी अस्पताल के जनरल वार्ड के बाहर एक मरीज के तीमारदार द्वारा नमाज अदा करने का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मामले में प्रयागराज पुलिस ने संज्ञान लेते हुए जांच की और उसके बाद बयान जारी किया है कि मरीज के तीमारदार द्वारा अदा की गई नमाज एक पूजा प्रक्रिया है और यह किसी भी अपराध की श्रेणी में नहीं आता है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के मुताबिक नमाज अदायगी का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल के प्राशासनिक अधिकारियों ने कहा है कि इस संबंध में नमाज अदा करने वाली महिला और अस्पताल कर्मचारियों को ऐसी नहीं करने की चेतावनी दी गई है।

वहीं वीडियो के प्रयागराज के कई व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल होने के बाद घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच की गई। इस संबंध में कई लोगों का कहना था कि महिला द्वारा अस्पताल वार्ड जैसे सार्वजनिक जगहों पर नमाज अदा करना अशोभनीय, अवैध और गैर कानूनी है।

लेकिन प्रयागराज पुलिस ने मामले में सभी तरह के आरोपों को नकारते हुए कहा कि पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि वायरल वीडियो में महिला बिना किसी गलत इरादे के और बिना किसी काम में बाधा डाले, अपने रोगी के शीघ्र स्वास्थ की कामना के लिए नमाज पढ़ रही थी। यह किसी भी तरह के अपराध के श्रेणी में नहीं आता है। हालांकि कुछ खबरों में इसे लेकर गलत रिपोर्ट की गई दी थी, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक घटना के संबंध में तेज बहादुर सप्रू अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एमके अखौरी ने कहा, "हमने वार्ड में इस तरह की गतिविधियों के खिलाफ सख्त चेतावनी जारी की है क्योंकि यह एक सार्वजनिक स्थान है।"

डॉक्टर एमके अखौरी ने कहा कि नमाज अदा करने वाली महिला डेंगू वार्ड में भर्ती एक मरीज के देखभाल के लिए बतौर परिचारक वार्ड में रह रही थी। उन्होंने कहा, "उसका वीडियो वायरल होने के बाद हमने उसे समझाया है कि सार्वजनिक स्थान पर ऐसा नहीं करते हैं और वो मान भी गई है।"

टॅग्स :प्रयागराजवायरल वीडियोउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो