लाइव न्यूज़ :

UP: ढाई फुट के अजीम मंसूरी 2 फुट की बुशरा के साथ 7 नवंबर को करेंगे निकाह, पीएम मोदी-सीएम योगी को भी भेजेंगे निमंत्रण

By आजाद खान | Updated: October 17, 2022 12:39 IST

27 साल के अजीम की यह इच्छा है कि वे उनकी शादी में पीएम मोदी और सीएम योगी आएं। ऐसे में ये उन्हें आमंत्रित भी करने वाले है।

Open in App
ठळक मुद्देढाई फुट के अजीम मंसूरी का दो फुट की बुशरा के साथ निकाह होने जा रहा है। अजीम को शादी के लिए लड़की नहीं मिलने से वह बहुत परेशान था। ऐसे में अपनी शादी पर वह पीएम मोदी औैर सीएम योगी को भी निमंत्रण भेजने वाले है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के शामली के ढाई फुट लंबे अजीम मंसूरी को शादी करने की लड़की मिल गई है। इस बात से अजीम काफी खुश है और वे अपनी शादी की तैयारियां करना शुरू कर दिया है। 

बताया जा रहा है कि अजीम की लंबाई के चलते उससे शादी करने के लिए कोई लड़की मिल नहीं रही थी, इस बात को लेकर वह काफी चिंतित भी था। ऐसे में उसकी शादी पक्की होने के बाद वह काफी खुश है और वह अपने विवाह में पीएम मोदी और सीएम योगी को बोलाना भी चाहता है। 

7 नवंबर को बुशरा से होगी अजीम की शादी

शामली के कैराना के रहने वाले अजीम मंसूरी की शादी बुशरा से हो रही है। अजीम की तरह बुशरा की भी लंबाई काफी कम है और वह केवल दो फुट की ही है। ऐसे में इन दोनों की शादी इसी साल सात नंवबर को होने वाला है। 

27 साल के अजीम अपने शादी को लेकर काफी परेशान थे। उनकी लाख कोशिशों के बाद जब उन्हें कोई लड़की नहीं मिली तो इसके लिए उन्होंने इसी साल मार्च में पुलिस से भी मदद मांगी थी। जानकारी के अनुसार, अजीन इस सिलसिले में मीडिया से भी संपर्क किया था। 

पीएम मोदी और सीएम योगी को भी भेजेंगे निमंत्रण

अपनी शादी को लेकर अजीम मंजूरी काफी खुश है और ऐसे में वे सभी को शादी पर आने को कह रहे है। अजीम ने यह भी कहा कि वह अपनी शादी पर आने के लिए पीएम मोदी और सीएम योगी को भी निमंत्रण भेजेंगे। 

अजीम ने यह भी कहा कि उनकी इच्छा थी की वे सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव को भी अपनी शादी में बुलाएंगे, लेकिन उनके निधन होने के कारण वे उन्हें निमंत्रण नहीं दे सकेगें। इस बात के लिए उन्हें काफी दुख भी है। 

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशशामलीPoliceनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो