लाइव न्यूज़ :

गरीबी के कारण कड़ाके की ठंड में भी नंगे पैर घूम रही थी बुज़ुर्ग महिला, SHO ने खुद के पैसों से खरीदकर पहनाए जूते तो लोगों ने ठोका सलाम

By अमित कुमार | Updated: December 18, 2020 11:53 IST

कड़ाके की इस ठंड में एक बुजुर्ग महिला पैसे नहीं होने के कारण नंगे पैर ही घूम रही थी। जिसके बाद इलाके की एसएचओ ने अपने पैसे से उन्हें जूते खरीदकर दिए।

Open in App
ठळक मुद्देएसएचओ एकता सिंह ने बुजुर्ग महिला की मदद की जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लोग लगातार एसएचओ एकता सिंह की तारीफ कर रहे हैं और हर पुलिस वाले को उनके जैसा बनने की सलाह दे रहे हैं।

गरीबी पर बात करने वाले बहुत मिल जाएंगे लेकिन बहुत कम ऐसे होते हैं जो गरीबों के लिए आगे आते हैं। लॉकडाउन में सोनू सूद ने लगातार लोगों की मदद कर एक मिसाल कायम की। वहीं कई आम लोग भी कोरोना वायरस के समय में गरीब और बेसहारा की मदद करते नजर आए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर हर कोई एक महिला एसएचओ की तारीफ कर रहा है। 

दरअसल, एसएचओ एकता सिंह अपनी ड्यूटी कर रही थीं। इस दौरान उन्हें एक बुजुर्ग महिला नंगे पैर घूमती नजर आईं। कड़ाके के इस ठंड में महिला को नंगे पैर घूमता देख एकता सिंह का दिल पसीज गया। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में ड्यूटी कर रही एकता सिंह ने महिला की मदद करने का फैसला किया। उन्होंने अपने पैसों से महिला को जूते खरीदकर पहनाए। 

इसके बाद मैनपुरी पुलिस ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'मैनपुरी महिला थाना प्रभारी की सराहनीय पहल ,सर्दी में बिना जूते चप्पलों के घूमता देख महिला थाना प्रभारी एकता सिंह का पसीजा दिल , बुजुर्ग महिला को अपने पैसों से खरीदकर पहनाये जूते।' एकता सिंह के इस नेक काम को देख सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। पुलिस और नागरिक के बीच इस प्यार भरे संबंध ने सभी का दिल जीत लिया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशवायरल वीडियोसोशल मीडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो