लाइव न्यूज़ :

वीडियो: सोशल मीडिया रील्स बनाने के खातिर बुजुर्ग ने पेट्रोल पंप पर बर्बाद किया तेल, डीसीपी नोएडा ने कार्रवाई का दिया आदेश

By आजाद खान | Updated: August 8, 2023 11:41 IST

इस वीडियो को एनसीआईबी मुख्यालय द्वारा शेयर करते हुए कैप्शन में यह लिखा गया है कि "सिर्फ युवा ही नहीं, बुजुर्गों पर भी चढ़ा है रील बनाने का नशा। अपने खुशी एवं झूठी पब्लिसिटी के लिए कर रहें हैं आमजन के जान के साथ खिलवाड़। नोएडा में रील बनाने के लिए बुजुर्ग ने पेट्रोल पंप पर किया लोगो के जान के साथ खिलवाड़। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।"

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक बुजुर्ग को पेट्रोल पंप पर तेल बर्बाद करते हुए देखा गया है। ऐसे में डीसीपी नोएडा ने इस पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नोएडा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग को पेट्रोल पंप पर तेल को बर्बाद करते हुए देखा गया है। बुजुर्ग पर कथित तौर पर सोशल मीडिया रील्स बनाने के लिए पेट्रोल को गिराने और उसे बर्बाद करने का आरोप लगा है। 

ऐसे में जब से यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ है, यूजर्स इस पर तीखी प्रतिक्रिया दे रहे है। वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आई है और एक्शन लेने का आदेश दिया है। 

क्या दिखा वीडियो में

सोशल मीडिया में एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक बुजुर्ग को अपनी हाथों से पेट्रोल पंप पर तेल लेते हुए देखा गया है। जारी वीडियो में यह देखा गया है कि वह जिस तरीके से पेट्रोल भर रहा है, तेल गाड़ी में न भरने के वह बाहर ही गिर रहा है और जमीन पर फैल रहा है। 

वीडियो के अगले हिस्से में यह देखा गया है कि घटना के बाद एक पेट्रोल पंप के अधिकारी बुजुर्ग की गाड़ी पर लगे हुए तेल की छिटों को साफ कर रहा है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इंटरनेट यूजर्स ने इस पर काफी नाराजगी दिखाई है। 

क्या है पूरा मामला

इस वीडियो को एनसीआईबी मुख्यालय द्वारा शेयर किया गया है जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि "सिर्फ युवा ही नहीं, बुजुर्गों पर भी चढ़ा है रील बनाने का नशा। अपने खुशी एवं झूठी पब्लिसिटी के लिए कर रहें हैं आमजन के जान के साथ खिलवाड़। नोएडा में रील बनाने के लिए बुजुर्ग ने पेट्रोल पंप पर किया लोगो के जान के साथ खिलवाड़। सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल।"

जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग की पहचान विक्रम सिंह यादव के रूप में हुई है। इस नाम से इंस्टाग्राम पर छह हजार फॉलोअर्स हैं। हालांकि यह पहली बार नहीं है कि बुजुर्ग ने इस तरीके से पेट्रोल को बर्बाद किया है बल्कि इससे पहले भी ऐसा कर चुके है। ऐसे में वायरल रील का संज्ञान लेते हुए डीसीपी नोएडा ने ट्वीट कर बताया कि थाना प्रभारी धारा 113 के तहत नोएडा को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है। 

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोनॉएडाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी