लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश: पुलिस चौकी के अंदर युवक से गाने पर कराया डांस, प्रभारी लाइन हाजिर, देखें वीडियो

By भाषा | Updated: May 3, 2020 21:47 IST

पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में कहा है कि यह कदम अनुशासनहीनता का है और इससे स्थानीय पुलिस की छवि धूमिल हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो के संबंध में, इटावा के पुलिस अधीक्षक ने उसे पुलिस लाइंस में स्थानांतरित कर दिया है।वीडियो में वह शख्स सपना चौधरी के एक गाने पर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है।

इटावाउत्तर प्रदेश के इटावा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में शहर पुलिस चौकी के अंदर एक युवक से कथित रूप से नृत्य कराने के मामले में चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) राम यश ने बताया कि कोतवाली सदर क्षेत्र के अन्तर्गत नया शहर चौकी कक्ष के अन्दर शनिवार को एक युवक का एक हरियाणवी गाने पर नृत्य करते हुए वीडियो वायरल हुआ था।

उन्होंने बताया कि वीडियो में एक महिला कांस्टेबल समेत कुछ पुलिसकर्मी भी नृत्य देखते हुए दिख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने पुलिस की छवि धूमिल करने वाले इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए शहर पुलिस चौकी प्रभारी विश्वनाथ मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया।  

वीडियो में वह शख्स एक गाने पर नाचता हुआ दिखाई दे रहा है, जो गाना हरियाणा की स्टार सपना चौधरी के नृत्य की वजह से मशहूर हो गया। पुलिसकर्मी दर्शक बनकर शख्स के नृत्य को देख रहे हैं। एक पुलिस वाला  डांस की सराहना करते हैं। बता दें कि सूत्रों का कहना है कि पुलिस अधिकारियों ने लॉकडाउन नियम का उल्लंघन करने के लिए व्यक्ति को डांस कराकर दंडित किया।

पुलिस चौकी के प्रभारी को ड्यूटी से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया और उसकी गलती की सजा के रूप में उसे पुलिस लाइंस भेज दिया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस मामले में कहा है कि नयाशहर पुलिस चौकी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें पोस्ट प्रभारी एक व्यक्ति को परिसर के अंदर डांस करवा रहा है। यह कदम अनुशासनहीनता का है और इससे स्थानीय पुलिस की छवि धूमिल हुई है।  अपने बयान में उन्होंने कहा, "वीडियो के संबंध में, इटावा के पुलिस अधीक्षक ने उसे पुलिस लाइंस में स्थानांतरित कर दिया है।" 

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेशइटावा
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो