लाइव न्यूज़ :

यूपी के IAS अधिकारी की मौजूदगी में एंटी-हिंदू प्रोपोगैंडा! वीडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश

By विनीत कुमार | Updated: September 28, 2021 13:30 IST

आईएएस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन से संबंधित ये वीडियो कब का है और किसने रिकॉर्ड किया है, यह फिलहाल साफ नहीं है। यह वीडियो पुरान बताया जा रहा है। मामले पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि इसकी जांच होगी।

Open in App

कानपुर: उत्तर प्रदेश में एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर हिंदू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार करने और धर्मांतरण की बातें करने का आरोप लगा है। ये आरोप मठ मंदिर समन्वय समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेश अवस्थी ने आईएएस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन पर लगाए हैं। मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार भूपेश अवस्थी ने मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन से संबंधित वीडियो भी जारी किया और दावा किया आईएएस अधिकारी तब कानपुर जोन के कमिश्नर थे। इस वीडियो में इफ्तिखारुद्दीन लोगों को इस्लाम धर्म अपनाने के फायदे बता रहे हैं। 

कथित वीडियो में आईएएस अधिकारी के बगल में एक धार्मिक नेता भी बैठे नजर आ रहे हैं। वहीं, एक अन्य वीडियो में आईएएस इफ्तिखारुद्दीन जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक मुस्लिम स्पीकर कट्टरपंथी बातें कर रहा है। आरोपों के अनुसार ये वीडियो इफ्तिखारुद्दीन के सरकारी आवास का है।

बहरहाल, वीडियो सामने आने के बाद कानपुर के पुलिस आयुक्त असीम कुमार अरुण ने पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी अपर डीसीपी (पूर्व) सोमेंद्र मीणा को दी है।

कानपुर नगर के पुलिस कमिश्नर ने ट्वीट किया, 'कानपुर आयुक्त के आवास से संबंधित आईएएस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन के वायरल वीडियो की जांच कानपुर नगर के एडीसीपी को सौंप दी गई है। इसकी जांच की जा रही है कि क्या वीडियो सही है और इसमें कोई अपराध हुआ है या नहीं।'

वहीं, इस पूरे मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'यह एक गंभीर मामला है। अगर ऐसा कुछ है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा।

टॅग्स :कानपुरउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'