लाइव न्यूज़ :

जयमाल के दौरान हुआ गजब वाकया, दुल्हन ने दूल्हे पर कर दी थप्पड़ों की बरसात, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2022 08:39 IST

यूपी के हमीरपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हैरान करने वाली घटना हुई। शादी में जयमाल के दौरान दुल्हन ने दुल्हे को थप्पड़ लगा दिया। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Open in App

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक शादी समारोह का हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पूरी घटना भी चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, शादी में जयमाल का कार्यक्रम होना था। इसी दौरान अचानक दुल्हन ने दुल्हे पर थप्पड़ों की बरसात कर दी और स्टेज छोड़कर चली गई।

हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना इलाके की घटना

पूरी घटना  हमीरपुर जिले के ललपुरा थाना इलाके की है। आम शादियों की तरह यहां भी सबकुछ सामान्य दिख रहा था। जयमाल के लिए दुल्हा और दुल्हन स्टेज पर थे। साथ ही कई और लोग भी मौजूद थे। कैमरामैन भी तैयार थे और शादी में पहुंचे कई लोग भी अपने-अपने मोबाइल से फोटो और वीडियो बनाने के लिए तैयार थे।

तभी ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। दुल्हा जैसे ही माला पहनाने के लिए अपनी होने वाली पत्नी की ओर बढ़ा, लड़की ने उसे थप्पड़ रसीद कर दी। दुल्हन ने एक के बाद दूसरा थप्पड़ भी लगाया और स्टेज छोड़कर चली गई। इसे देख वहां पहुंचे सभी मेहमान हैरान रह गए।

बारातियों को भी पीटे जाने की खबर

सामने आई जानकारी के अनुसार हमीरपुर पहुंचे बारातियों की भी पिटाई की गई। कई बाराती जान बचा कर किसी तरह भाग निकले। इस बीच मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बारातियों और घरातियों के बीच समझौता कराने की भी कोशिश की। बारात जिला जालौन के आटा इलाके से हमीरपुर जिले के थाना ललपुरा इलाके के स्वासा में आई थी। बाद में पुलिस ने पहुंचकर बीच-बचाव किया। बताया जा रहा है कि बाद में सुलह-समझौते के बाद शादी पूरी की गई। हालांकि अभी ये साफ नहीं हो सका है कि आखिर दुल्हन ने दूल्हे को थप्पड़ क्यों मारा।

टॅग्स :वायरल वीडियोउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'