लाइव न्यूज़ :

WATCH: रामलीला में हनुमान बने बुजुर्ग की स्टेज पर ही हो गई मौत, नहीं हो पाया लंका दहन, देखें वीडियो क्लिप

By आजाद खान | Updated: October 3, 2022 14:08 IST

जानकारी के अनुसार, उस बुजुर्ग की उम्र 55 साल थी। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि उसे हर्ट अटैक आया होगा जिस कारण उसकी मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के फतेहपुर में रामलीला के दौरान हनुमान बने बुजुर्ग की स्टेज पर ही मौत हो गई है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें स्टेज से शख्स को गिरते हुए देखा गया है। बताया जा रहा है बुजुर्ग को हर्ट अटैक आ गया था, इस कारण उसकी मृत्यु हो गई है।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के फतेहपुर (Fatehpur) में रामलीला (Ramleela) के एक कार्यकर्म के दौरान हनुमान (Hanuman) बने एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें शख्स की किस तरीके से मौत हुई है, यह देखा जा रहा है। 

बताया जा रहा है कि हनुमान का रोल कर रहे शख्स की उम्र ज्यादा थी और ऐसे में लगता है कि उसे हार्ट अटैक आ गया था, इस कारण उसकी मौत हो गई थी। 

वीडियो में क्या दिखा 

इस वीडियो में यह देखा गया है कि फतेहपुर जिले के धाता थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में रामलीला का प्रोग्राम हो रहा था। इस प्रोग्राम में भारी संख्या में लोग आए हुए थे और वहां बैकग्राउंड में गाने भी चल रहे थे। 

इस बीच वीडियो में यह देखा गया है कि एक शख्स जो हनुमान को रोल कर रहा है, वह गाने पर नाच रहा है। वीडियो के अगले हिस्से में उस शख्स की तबीयत खराब होने लगी और फिर वह अचानक गिर जाता है। 

उसके इस तरह से नीचे गिरने से किसी को यह पता नहीं चला कि उसकी मृत्यु हो गई है। कुछ देर बाद जब वह शख्स नहीं उठा तो उसे उठाया गया और इस बात का खुलासा हुआ है कि उसकी मौत हो गई है। 

हर्ट अटैक से मौत की आशंका

बताया जा रहा है उस शख्स की उम्र 55 साल थी और ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है उसकी मौत हर्ट अटैक आने के कारण हुई होगी। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे लंका दहन होने से पहले ही बुजुर्ग गिर जाता है और उसकी मृत्यु हो जाती है। 

इस घटना के बाद वहां मौजूद उसके परिजनों में हंगामा मच गया है। इससे पहले जम्मू कश्मीर में भी एक ऐसी ही घटना हुई थी जहां पर स्टेज पर एक्ट कर रही एक महिला कलाकार की मौत हो गई थी। 

टॅग्स :अजब गजबउत्तर प्रदेशहनुमान जीवायरल वीडियोफतेहपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

ज़रा हटकेप्रेम-प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ने की घटनाएं तेजी से बढ़ी?, बिहार मेंकई हाई-वोल्टेज ड्रामे, 10 दिन में 15 केस?