लाइव न्यूज़ :

यूपी: हापुड़ के मेडिकल कॉलेज के कैंटीन में खाने में मिला मरा हुआ 'चूहा', Viral Video

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 25, 2023 13:46 IST

उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित एक मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज की ओर से चलने वाले कैंटीन में छात्रों और कर्मचारियों के लिए बनने वाले भोजन में मरा हुआ 'चूहा' पाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित एक मेडिकल कॉलेज के कैंटीन में परोसे जाने वाले खाने में चूहा मिला हैघटना का वीडियो पत्रकार द्वारा ट्विटर पर साझा किये जाने के बाद मचा बवाल कॉलेज प्रशासन घटना के बाद सकते में आ गया और फौरन घटना की जांच का आदेश दिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक मेडिकल कॉलेज में उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलेज की ओर से चलने वाले कैंटीन में छात्रों और कर्मचारियों के लिए बनने वाले भोजन में मरा हुआ 'चूहा' पाया गया है। 

खबरों के मुताबिक हैरान कर देने वाली इस घटना का वीडियो एक पत्रकार द्वारा सोशल प्लेटफॉर्म मीडिया ट्विटर पर साझा किया गया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन सकते में आ गया और घटना की फौरन जांच का आदेश दे दिया।

बताया जा रहा है कि पत्रकार द्वारा साझा किया गया वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि इस संबंध में अभी तक कॉलेज प्रबंधन द्वारा किसी प्रकार का बयान नहीं जारी किया गया है और न ही इस संबंध में कोई पुलिस कार्रवाई की सूचना दी गई है।

वहीं इस प्रकरण के बाद कॉलेज की कैंटीन में खाना खाने वाले छात्रों और कर्मचारियों ने जरूर घटना पर आक्रोश व्यक्त किया है लेकिन कॉलेज प्रबंधन द्वारा मामले की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किये जाने की बात कहकर मामले को शांत करने का प्रयास किया जा रहा है। 

मालूम हो कि इस घटना से पूर्व इसी जून में ही चीन के नॉनचांग प्रांत के जियांग्शी इंडस्ट्री पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र को स्कूल कैंटीन द्वारा दिये गये खाने में कथित तौर पर बत्तख के मांस के बजाय चूहे का सिर मिला था। वहीं यूके में एक महिला को केएफसी के फूड में तला हुआ चिकन का सिर मिला था।

टॅग्स :हापुड़उत्तर प्रदेशअजब गजब
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'