लाइव न्यूज़ :

UP: दारोगा ने अपनी गाड़ी से रौंदी थी सब्जियां, वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्पेंड

By अनुराग आनंद | Updated: June 6, 2020 14:04 IST

घूरपुर बाज़ार की अस्थाई सब्जी मंडी में भीड़ को देखकर गुस्साए दारोगा ने अपना आपा खो दिया और सड़क किनारे लगी सब्जियों की दुकानों पर गाड़ी चढ़ा दी।

Open in App
ठळक मुद्देदुकानदारों और ग्राहकों ने इधर-उधर भाग कर खुद को बचाया।सीएम योगी ने वायरल वीडियो की गंभीरता को समझते हुए दारोगा को तत्काल सस्पेंड करने के निर्देश दिए।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के घूरपुर में एक दारोगा मे सब्जी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न होते देख किसानों की सब्जियों को अपने गाड़ी से रौंद डाला था। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए उक्त दारोगा को सस्पेंड कर दिया है। 

दरअसल, घूरपुर बाज़ार की अस्थाई सब्जी मंडी में भीड़ को देखकर गुस्साए दारोगा ने अपना आपा खो दिया और सड़क किनारे लगी सब्जियों की दुकानों पर गाड़ी चढ़ा दी। दारोगा की सनक देख वहां अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों और ग्राहकों ने इधर-उधर भाग कर खुद को बचाया। इस बीच किसी शख्स ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।

सीएम योगी ने वायरल वीडियो के मामले पर लिया संज्ञान-सीएम योगी ने वायरल वीडियो की गंभीरता को समझते हुए दारोगा को तत्काल सस्पेंड करने और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने के निर्देश दे दिए। सीएम के निर्देश पर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने आरोपी दारोगा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ एसएसपी ने सीओ को मौके पर भेजकर किसानों से माफी मांगते हुए उनके नुकसान की भरपाई भी कराई।

सीओ ने मौके पर जा कर मांफी मांगी व हर्जाना दिया-

इस मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ तक बात पहुंचने के बाद क्षेत्र के सीओ ने 11 किसानों को मौके पर जाकर मुआवजा दिया है। अन्य किसानों को भी चिह्नित किया जा रहा है, जिन्हें उनके नुकसान के मुताबिक मुआवजा दिया जाएगा। एसएसपी ने कहा है कि इसकी भरपाई दारोगा के वेतन से की जाएगी। उन्होंने विभागीय कार्रवाई के भी आदेश देने की जानकारी दी। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशप्रयागराजकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो