लाइव न्यूज़ :

लव जिहाद के नाम पर लड़की से यूपी पुलिस की बदसलूकी, वीडियो वायरल होने के बाद 4 निलंबित

By भारती द्विवेदी | Updated: September 26, 2018 09:36 IST

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के साथ बदसूलकी करने वाले दो कॉन्सटेबल, एक हेडकॉन्सटेबल और होमगार्ड के एक जवान को निलंबित कर दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर: सोशल मीडिया पर इस वक्त उत्तर प्रदेश पुलिस का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की चेहरा ढंक पुलिस जीप में बैठी है। लड़की के साथ उस जीप में एक महिला पुलिस और दो-तीन पुलिस वाले हैं। जब आप वीडियो देखते हैं तो आप देखेंगे कि लड़की से पुलिस वाले सवाल कर रहे हैं, जैसे- यहां किसके घर में रहती है? लड़की जवाब देती ही, उसके बाद दूसरा सवाल आता है कि यहां क्यों आई थी? लड़की फिर अपनी बात रखती है। तभी ड्राइविंग सीट पर बैठा पुलिस वाला बेहद ही अभद्र तरीके से बात करते हुए कहता है- 'इतने हिंदू के होते मुल्ला ज्यादा पसंद आ रहा है। (इसके आगे जो भी कहा गया है वो हम नहीं लिख सकते हैं) फिर पास बैठी महिला पुलिस लड़की को पीटने लगती है।

क्या है मामला?

दरअसल, दो दिन पहले मेरठ शहर में एक मेडिकल कॉलेज छात्रा अपने एक दोस्त से मिलने जागृति विहार उसके रूम पर गई थी। इस दौरान विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रूम पर पहुंच गए और दोनों पर अश्लीलता करने का आरोप लगा हंगामा किया। हंगामा करने के बाद कार्यकर्ताओं ने दोनों को ही पुलिस के हवाले कर दिया। लड़की को यूपी 100 की गाड़ी में थाना लेकर जाने के दौरान पुलिस वालों ने लड़की से बदतमीजी करते हुए वीडियो बनाया है और उसके साथ मारपीट की है। लड़की से ना सिर्फ मारपीट की गई है, बल्कि गाली-गलौज से लेकर धार्मिक टिप्पणी तक की गई है। साथ ही वीडियो में लड़की के ढंके चेहरे से भी कपड़ा उतरवा उसकी पहचान उजागार की गई है। 

देखिए यूपी पुलिस लड़की के साथ कैसे पेश आ रही है 

 

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पढ़ाई के नाम पर यहां गलत काम हो रहा है, जबकि लड़की का कहना है कि वो अपने दोस्त के रूम पर पढ़ाई के लिए गई थी। किसी भी तरह की कंप्लेन नहीं होने की वजह से पुलिस वालों ने लड़का-लड़की को उनके मां-बाप को बुलाकर सौंप दिया। एनडीटीवी की खबर के मुताबिक सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लड़की के साथ बदसूलकी करने वाले दो कॉन्सटेबल, एक हेडकॉन्सटेबल और होमगार्ड के एक जवान को निलंबित कर दिया गया है।

टॅग्स :लव जिहादउत्तर प्रदेशवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'