लाइव न्यूज़ :

उन्नाव रेप केस: विरोध प्रदर्शन के दौरान हंसते हुए नजर आईं जया बच्चन, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 31, 2019 11:23 IST

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ दुर्घटना के खिलाफ प्रदर्शन में जया बच्चन भी शामिल थी लेकिन अब उनकी हंसती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जया बच्चन के इस तरह के गंभीर प्रदर्शन में हंसने पर नाराजगी जताई।

Open in App
ठळक मुद्देउन्नाव रेप पीड़िता के एक्सिडेंट पर विरोध प्रदर्शन के दौरान हंसते हुए नजर आईं जया बच्चनकुछ और सांसद भी विरोध प्रदर्शन के दौरान हंसते नजर आये, इसके बाद लोगों ने दिखाई नाराजगी

उन्नाव रेप पीड़िता के साथ हुई सड़क दुर्घटना और उसके लिए इंसाफ की मांग के बीच  समाजवादी पार्टी से राज्य सभा सांसद जया बच्चन सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। दरअसल, उनकी एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें वे समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हंसते हुए नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में कुछ और सांसद भी नजर आ रहे हैं जिनके चेहरे पर मुस्कान है। उन्नाव रेप मामले में मुख्य आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर बीजेपी से ताल्लुक रखते हैं। इस कांड ने नया मोड़ उस समय ले लिया जब रविवार को पीड़िता की गाड़ी का रायबरेली जाते हुए एक्सिडेंट हो गया। 

इस घटना में पीड़िता की चाची और मौसी की मौत हो गई है। वहीं, वकील और पीड़ित लड़की अब भी जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं। इसी घटना के विरोध में मंगलवार को सपा और तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने दिल्ली में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में जया बच्चन भी शामिल थी लेकिन अब उनकी हंसती हुई तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने जया बच्चन के इस तरह के गंभीर प्रदर्शन में हंसने पर नाराजगी जताई है।

एक यूजर ने लिखा, 'उन्नाव केस के विरोध प्रदर्शन के दौरान मुस्कुराहट इनकी गंभीरता को दिखा रही है।' 

वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'गांधी जी को छोड़ बाकी सब हंस रहे हैं।' 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपजया बच्चनसमाजवादी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

क्राइम अलर्टदिसंबर 2022 से रेप, फरवरी 2025 में जबरन खिलाई गर्भनिरोधक गोलियां?, नर्स ने सपा सांसद जिया उर रहमान वर्क के बहनोई डॉ. जैद वारसी पर लगाए दुष्कर्म आरोप?

भारत'बच्चे बैठ जाओ': संसद में भाषण के दौरान रोके जाने पर भड़कीं जया बच्चन | Video

भारतएक कचौड़ी, एक समोसा, अब गैस पर न रहा भरोसा?, अखिलेश यादव बोले- सुना है मिर्जापुर के बाद गांजा गंज बनने जा रही है सीरीज, वीडियो

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो