लाइव न्यूज़ :

बेरोजगारी के आंकड़ों पर पत्रकार ने मोदी सरकार का किया बचाव, लोगों ने लगाई लताड़

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 31, 2019 18:32 IST

सरकार के अंतरिम बजट से कुछ दिन पहले ही यह रिपोर्ट सामने आई है, ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले काफी विवाद हो सकता है...

Open in App
ठळक मुद्देविपक्षी दल रोजगार के आंकड़ों को लेकर लगातार सरकार को निशाना बना रहे हैं।रिपोर्ट के मुताबिक 1972 के बाद देश में बेरोजगारी की दर सबसे ज्यादा है।इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया, लेकिन बिजनेस स्टैंडर्ड ने इस रिपोर्ट का खुलासा किया है।

नेशनल सैम्पल सर्वे ऑफिस (एनएसएसओ) की पीरियाडिक लेबर फोर्स सर्वे (पीएलएफएस) की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017-18 में देश में बेरोजगारी दर पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा थी। बिजनेस स्टैंडर्ड ने इस रिपोर्ट का खुलासा किया है।  

पिछले 45 सालों की तुलना में साल 2017-18 में देश में बेरोजगारी दर बढ़कर 6.1 फीसदी हो गई थी। एनएससी ने रिपोर्ट को दिसंबर महीने में ही मंजूरी दे दिया था लेकिन सरकार उसे जारी नहीं कर रही थी। इस रिपोर्ट के जारी न होने के कारण आयोग के कार्यकारी अध्यक्ष सहित दो सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया।

नवंबर 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी की घोषणा के बाद देश में रोजगार की स्थिति पर आया यह पहला सर्वेक्षण है। इससे पहले, भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र ने अपने सर्वेक्षण के आधार पर कहा था कि ठीक नोटबंदी के बाद साल 2017 के शुरुआती चार महीनों में ही 15 लाख नौकरियां खत्म हो गई हैं।

बिजनेस स्टैंडर्ड कि इस रिपोर्ट पर पत्रकार आर जगन्नाथन ने ट्वीट किया जिस पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जगन्नाथन ने ट्वीट में लिखा कि ' बेरोजगारी के इन आंकडों को बारीकी से पढ़ने की जरूरत है। बेरोजगारी का ये बढ़ा हुआ आंकड़ा दिखाता है कि अब लोग ज्यादा तेजी से काम खोज रहे हैं।..........कांग्रेस पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'मोदी जी, बेरोज़गारी दर 45 साल में सबसे ज़्यादा! इसीलिये आप डेटा छिपा रहे थे। इसीलिये सांख्यिकी आयोग में इस्तीफ़े हुए।' उन्होंने कहा, 'वादा था हर साल 2 करोड़ नौकरियों का, पर आपकी सरकार ने तो नौकरियाँ ख़त्म करने का रिकॉर्ड बना दिया।'

सुरजेवाला ने कहा, 'देश को नहीं चाहिये, युवाओं के भविष्य से खेलने वाली ऐसी भाजपा सरकार।' उन्होंने जो खबर शेयर की है उसमें दिए गए एनएसएसओ के आंकड़ों के मुताबिक 2017-18 में बेरोजगारी की दर 6.1 फीसदी रही जो पिछले 45 वर्षों के दौरान उच्चतम स्तर है।एक ट्वीटर यूजर ने एक चश्मा भेजा और कहा कि अब नंबरों को पढ़िए

रोशन राय नाम के यूजरर ने लिखा कि हां, ज्यादा भूखे लोगों का मतलब है कि ज्यादा खाने पर ज्यादा लोगों की निगाह है। 

एक यूजर ने लिखा कि ज्यादा गरीबी यह दिखाती है कि अब ज्यादा लोग पैसों के इंतेजार में हैं।एक यूजर ने ट्वीट किया कि ठंड ज्यादा नहीं है, उम्र बढ़ रही है।

बारीकियों को समझने की जरूरत है। मैनें अपना घर नहीं छोड़ा जब मेरा घर जल रहा था। मैं गर्मी महसूस कर रहा था और खुश हो रहा था कि यह जल रहा है। 

वाह, बेरोजगार का मतलब कि लोग रोजगार खोज रहे हैं, हां बिल्कुल, आप घुमाने की कोशिश कर रहे हैं। 

टॅग्स :बेरोजगारीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndia Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट में बंपर भर्ती, 28,740 पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चेक करें डिटेल्स

भारतकौशल विकास योजना से खिलवाड़ करने वालों पर हो कठोर कार्रवाई 

भारतSSC Exam Schedule 2026: CGL से लेकर MTS तक..., एसएससी ने नए साल के लिए परीक्षा कैलेंडर किया जारी, पढ़ें पूरा शेड्यूल

भारतSSC CGL Tier 1 Exam 2025 का रिजल्ट जारी, यहां से सीधे डाउनलोड करें

भारतटीचर से लेकर बैंक तक पूरे देश में निकली 51,665 भर्तियां, 31 दिसंबर से पहले करें अप्लाई

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल