लाइव न्यूज़ :

कोरोना जंग में  6 साल के बच्चे ने गुल्लक तोड़ दान किए पुलिस को पैसे, उमर खालिद ने वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 3, 2020 07:57 IST

भारत में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस की संख्या 2000 के पार पहुंच गया है। 53 लोगों की मौत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश के धनी लोगों से लेकर बॉलीवुड, खेल जगत के सेलेब्स तक सरकार की मदद करने के लिए पैसे डोनेट कर रहे हैं। पुलिस वाले बच्चे से पूछते हैं कि हैं गुल्लक के पैस क्यों दिए, तो उस बच्चे ने बड़े प्यार से कहा- 'बांटने के लिए'। 

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में 25 मार्च 2020 से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन है। इस लॉकडाउन की वजह से कई गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। इनके रोजी-रोटी का हर साधन खत्म हो गया है। इस मुश्किल वक्त में देश के कई लोग इन लोगों की मदद के लिए सामने आए हैं। देश के धनी लोगों से लेकर बॉलीवुड, खेल जगत के सेलेब्स तक सरकार की मदद करने के लिए पैसे डोनेट कर रहे हैं। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसको जेएनयू (JNU) छात्र उमर खालिद ने भी शेयर कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वीडियो एक छह साल के बच्चे का है, जो कोरोना वायरस की जंग में लोगों की मदद करने के लिए अपने गुल्लक को तोड़कर पुलिस को पैसे दान कर रहा है। 

उमर खालिद ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में एक 6 साल का बच्चा अपने मुंह पर मास्क लगाकर पुलिस स्टेशन में दिख रहा है। जब वहां मौजूद पुलिस वाले, बच्चे से पूछते हैं तुम यहां क्यों आए हो तो वह बच्चा गुल्लक तोड़कर सारे पैसे एक पुलिस वाले को दे देता है। पुलिस वाले बच्चे से पूछते हैं कि हैं गुल्लक के पैस क्यों दिए, तो उस बच्चे ने बड़े प्यार से कहा- 'बांटने के लिए'। 

उमर खालिद ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर कर लिखा, बाकी सारी चीजों के बीच इंटरनेट पर दिखने वाला यह सबसे बेस्ट वीडियो है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसउमर खालिदवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो