लाइव न्यूज़ :

युगांडा में 7 साल के कैप्टन ने उड़ाया यात्री विमान, सोशल मीडिया पर वायरल

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 26, 2020 20:16 IST

ग्राहम शेमा ने कहा कि वह पायलट और अंतरिक्ष यात्री बनना चाहता है और मंगल ग्रह की यात्रा करना चाहता हूं। मेरा रोल मॉडल एलन मस्क हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर ग्राहम शेमा कैप्टन के नाम से मशहूर हैं।युगांडा के 7 साल के 'कैप्टन' ग्राहम शेमा को गणित और विज्ञान पढ़ना बहुत पसंद है।पुलिस के हेलीकॉप्टर ने काफी नीचे से उड़ान भरते हुए उनके दादी के घर की छत को उड़ा दिया।

कंपालाः अफ्रीकी महाद्वीप के देश युगांडा के सात साल के बच्चे ने दुनिया को हैरत में डाल दिया। 7 वर्ष के बच्चे ने हवाई जहाज उड़ाना सीख लिया है।

सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो रही है। हर कोई तारीफ कर रहा है। बच्चे का नाम ग्राहम शेमा है। अपने शानदार प्रदर्शन के साथ 7 साल का युगांडा का लड़का अपने देश के साथ दुनिया भर के लिए सनसनी बन गया है।

ग्राहम शेमा का साक्षात्कार स्थानीय टेलीविजन पर लिया गया है और उनका नाम समाचार पत्रों में और सोशल मीडिया पर "कैप्टन" के साथ उपसर्ग किया गया है। जर्मनी के राजदूत और युगांडा के परिवहन मंत्री ने शेमा को बैठक के लिए आमंत्रित किया है। सेसना 172 पर तीन बार प्रशिक्षु के रूप में उड़ान भर चुका है।

तीन बार सेसना यात्री विमान को उड़ाकर तहलका मचा दिया है, गणित और विज्ञान के दीवाने ग्राहम ने कहा कि उनका सपना एक पायलट और एक एस्ट्रोनॉट बनने का है और एक दिन मंगल ग्रह पर जाने का है। "मैं एलोन मस्क को पसंद करता हूं क्योंकि मैं उसके साथ अंतरिक्ष के बारे में सीखना चाहता हूं, उसके साथ अंतरिक्ष में जाना चाहता हूं और हैंडसम भी होना चाहता हूं।"

युगांडा के अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जब ग्राहम के इंस्ट्रक्टर ने एक विमान के बारे में बताने को कहा तो उन्होंने धड़ल्ले से उसके बारे में पूरी जानकारी दे डाली, ग्राहम की उड़ने की चाहत उस समय जगी जब पुलिस के हेलीकॉप्टर ने काफी नीचे से उड़ान भरते हुए उनके दादी के घर की छत को उड़ा दिया।

यह घटना युगांडा की राजधानी कंपाला के बाहरी इलाके में हुई, घटना के समय ग्राहम बाहर खेल रहा था और उनकी मां के मुताबिक इसके बाद से ही उनके बेटे के दिमाग में पायलट बनने का इच्छा पैदा हो गई। ग्राहम की मां ने कहा कि इस घटना के बाद से ही उनके बेटे ने यह जानना शुरू कर दिया कि प्लेन कैसे काम करता है।

इसके बाद ग्राहम की मां ने स्थानीय एविएशन अकादमी से संपर्क किया और घर पर ही विमान के बारे में ग्राहम को जानकारी देना शुरू कर दिया, पांच महीने बाद ग्राहम ने पहली बार उड़ान भरी और कहा, ऐसा लग रहा था कि चिड़िया आकाश में उड़ रही है।

टॅग्स :साउथ अफ़्रीकासंयुक्त राष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट2018 के सैंडपेपर कांड के बाद पहली बार ऑस्ट्रेलिया टेस्ट के लिए करेगा साउथ अफ्रीका टूर, पूरा शेड्यूल देखें

ज़रा हटकेदक्षिण अफ्रीका से भारत आई मादा चीता गामिनी ने 3 शावकों को दिया जन्म, देश में कुल संख्या बढ़ कर 38, वीडियो

क्रिकेटSA Vs CAN: आखिरी ओवरों में छक्कों की बारिश, मिलर और स्टब्स ने कनाडा को किया बेहाल

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो