लाइव न्यूज़ :

Watch: यूएफओ या एलियंस? यूपी के कई इलाकों में दिखी रहस्यमयी लकीरें, लोग हुए हैरान, वीडियो हुआ वायरल

By आजाद खान | Updated: September 13, 2022 09:22 IST

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के कई जगहों पर ऐसी लाइट्स एक साथ देखी गई है। ऐसे में इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के दावे भी कर रहे है।

Open in App
ठळक मुद्देसोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे है। बताया जा रहा है कि कुछ लाइट्स को लाइन में होकर एक दिशा की ओर जाते देखा गया है। इसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स कई तरह के दावे भी कर रहे है।

Viral Video: शोमवार की शाम उत्तर प्रदेश के कई शहरों में एक साथ आसमान में कई लाइट्स जलते हुए दिखाई दिए है। इस घटना का वीडियो और फोटो दोनों ही वायरल हुए है। 

जारी तस्वीरें और वीडियो में यह देखा गया है कि एक लाइन में कुछ लाइट्स एक दिशा की ओर जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है और कुछ लोग इसे यूएफओ तो कुछ इसे एलियंस से भी जोड़ कर देख रहे है। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो और फोटो वायरल हुए थे जिसमें आसमान में एक रोशनी की लकीर देखने को मिली थी। जारी फोटो और वीडियो को देखने के बाद ऐसा मालूम हो रहा है कि मानो कोई फाइटर प्लेन निकली हो और इसके बाद अपने पीछे चमकदार रौशनी छोड़ गई हो। 

बताया जा रहा है कि यह वीडियो यूपी के लखनऊ जिले के मलिहाबाद में शूट किया गया है। यही नहीं इस घटना को कई और इलाकों में देखने का दावा किया जा रहा है। हालांकि यह रौशनी क्या है और किस कारण दिखाई मिली है, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। 

सोशल मीडिया बता रहे है इसे यूएफओ-एलियंस

इन फोटो और वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। कुछ लोग इन लाइट्स को यूएफओ तो कुछ लोग इसे एलियंस बता रहे है। ऐसे में कुछ और युजर्स का मानना है कि यह केवल रिफ्रक्शन या अपवर्तन का परिणाम हो सकता है। 

वहीं कुछ लोगों को इसे धर्म से जोड़ दिया है और उन्हें यह भी कमेन्टस् करते हुए देखा गया है कि इसे भगवान ने किया है। हालांकि इस लाइट्स को लेकर अभी तक कोई पुष्टी नहीं हो पाई है।  

टॅग्स :अजब गजबवायरल वीडियोउत्तर प्रदेशसोशल मीडियालखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'