लाइव न्यूज़ :

अंग्रेजी पर 'ज्ञान' बांटने वाले उदित राज खुद ही हो गये ट्रोल, लोगों ने कहा- आरक्षण वाले नेता जी, पहले आप...

By पल्लवी कुमारी | Updated: September 16, 2019 14:09 IST

चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम का चांद पर उतरते समय जमीनी स्टेशन से संपर्क टूटने के बाद भी उदित राज अपने एक ट्वीट को लेकर ट्रोल हुये थे। जिसमें उन्होंनें कहा था कि हमारे वैज्ञानिकों ने अगर नारियल फोड़ने और पूजा पाठ में के बजाय वैज्ञानिक शक्ति और आधार पर विश्वास किया होता तो अब तक मिली आंशिक असफलता का मुँह ना देखना पड़ता।

Open in App
ठळक मुद्देउदित राज ने लोकसभा चुनाव-2019 के पहले बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गये थे। उदित राज हमेशा ही अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में रहते हैं।

हिंदी दिवस के एक दिन बाद कांग्रेस के नेता उदित राज ने एक ट्वीट किया। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना की जा रही है। ट्वीट में कांग्रेस नेता उदित राज अंग्रेजी भाषा का महत्व समझा रहे थे लेकिन हिंदी में। उदित राज ने जो ट्वीट किया था, उसमें हिंदी में कई शब्द गलत लिखे हुये थे। जिसके बाद ही ट्विटरबाजों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया।

क्या किया था उदित राज ने ट्वीट ''अमीर, नेता , बड़े व्यापारी, अधिकारी अपने बच्चों को अंग्रेज़ी में पड़ाते हैं। आम आदमी की तमन्ना दिल में रह जाती है तो क्यों ना पूरे देश में अंग्रेज़ी भाषा में पड़ाइ जाए इससे दक्षिण भारत की समस्या का भी निदान हो जाएगा & एक भाषा से देश में एकता भी मजबूत होगी।''

इस ट्वीट में पढ़ाते हैं की जगह ''पड़ाते'' इस्तेमाल किया गया है। पढ़ाइये की जगह ''पड़ाइ'' लिखा हुआ है। जिसको लेकर सोशल मीडिया पर उनको ट्रोल किया जा रहा है। 

लोगों का कहना है कि उदित राज जी पहले आप तो हिंदी सीख लीजिए।  src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8">

लोग उदित राज के उस ट्वीट को भी शेयर कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने हिंदी दिवस की बधाई दी थी। लोगों ने लिखा है एक दिन पहले ये हिंदी दिवस की बधाई दे रहे थे और अब अंग्रजी पढ़वाना चाहते हैं। 

टॅग्स :कांग्रेसवायरल कंटेंट
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो